Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

22 जनवरी को घरों में दीपावली मनाएं, पूरा देश जगमग होना चाहिए, अब प्रभु राम के दर्शन सदियों तक होंगे… अयोध्या में बोले मोदी

22 जनवरी को घरों में दीपावली मनाएं, पूरा देश जगमग होना चाहिए, अब प्रभु राम के दर्शन सदियों तक होंगे… अयोध्या में बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री ने आज अयोध्या को रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सौगात दी. पीएम ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन को अयोध्यावासियों को समर्पित किया. एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक रोड शो भी किया और फिर बटन दबाकर अयोध्या को एयरपोर्ट की सौगात दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की कि 140 करोड़ देशवासी से प्रार्थना कर रहा हूं कि आप 22 जनवरी को सभी अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाएं. दीपावली मनाएं. 22 जनवरी का शाम पूरा जगमग जगमग होना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है, ऐसे में अयोध्यावासी में यह उत्साह यह उमंग बहुत स्वाभाविक है. भारत के मिट्टी के कण कण और जन जन का पुजारी हूं. मैं भी आपके तरह उतना ही उत्सुक हूं. पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की कि 140 करोड़ देशवासी से प्रार्थना कर रहा हूं कि 22 जनवरी सभी अपने घरों में को श्री राम ज्योति जलाएं. दीपावली मनाएं. 22 जनवरी का शाम पूरा जगमग जगमग होना चाहिए.
  2. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 15 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी. पीएम ने इसके लिए अयोध्यावासियों को बधाई भी दी. पीएम ने कहा कि हमें अपनी विरासत को पहचानना होगा. हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है.
  3. पीएम ने कहा कि एक समय था, जब इसी अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे और आज पक्का घर, सिर्फ रामलला को ही नहीं, बल्कि पक्का घर देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला है. पीएम ने कहा कि दुनिया में कोई भी देश हो अगर उसे विकास की नयी ऊंचाई पर पहुंचाना है तो उसे अपने विअरसत को संभालना होगा.
  4. आज भारत काशी विश्वनाथ के निर्माण के साथ 30 हजार से ज्यादा पंचायत घर बने. आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण नहीं हुआ है बल्कि हर घर हर जल पहुंचाया है. यहां विकास की भव्यता दिख रही है. कुछ दिनों बाद भव्यता और दिव्यता दोनों दिखेगी. यही भारत को 21वीं सदी में सबसे आगे ले जाएगी.
  5. अयोध्या नगरी कैसी थी इसका वर्णन खुद वाल्मीकि जी ने किया है. महान अयोध्या पूरी धन धान्य से पूरी थी. समृद्धि शिखर पर थी. अयोध्या की वैभव शिखर पर था. इसको आधुनिकता से जोड़कर हमें वापस लाना होगा. पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को अयोध्या दिशा देने वाली है.
  6. आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं. महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई हैं. पीएम ने कहा कि विकास से अयोध्या में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बनेंगे.
  7. वंदे भारत और नमो भारत के बाद नए ट्रेन देश को मिली है जो अमृत भारत है. यह त्रि शक्ति नए भारत का कायाकल्प करने जा रही है आधुनिक अमृत भारत हमारे गरीब परिवार को बहुत मदद करेगी. दूसरों की सेवा करने से बड़ा कोई और धर्म और कर्तव्य नहीं है. वंदे भारत में गति भी है आधुनिकता भी है और आत्मनिर्भर भारत की शक्ति भी है. युवा पीढ़ी को यह ट्रेन लोगों को पसंद आ रही है.
  8. अभी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की क्षमता 10-15 हजार लोगों की सेवा करने की है. स्टेशन का पूरा विकास होने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर हर रोज 60 हजार लोग आ-जा सकेंगे. त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर अयोध्या धाम एयरपोर्ट का नाम, इस एयरपोर्ट में आने वाले हर यात्री को धन्य करेगा. महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण वो ज्ञान मार्ग है, जो हमें प्रभु श्रीराम से जोड़ती है. आधुनिक भारत में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या धाम, हमें दिव्य-भव्य-नव्य राम मंदिर से जोड़ेगा.
  9. 14 जनवरी मकर संक्रांति से हर मंदिर छोटे बड़े सभी मंदिर के हर कोने में सफाई के अभियान चलाना चाहिए. प्रभु राम सबके हैं हमारा एक भी मंदिर अस्वच्छ नहीं होना चाहिए.
  10. मोदी की गारंटी में ताकत इसलिए है, क्योंकि जो मोदी कहता है उसको करने के लिए जीवन खपा देता है. उसको पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देता है. अयोध्या नगरी इसकी साक्षी है.

 

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.

One India News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.