Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

IMDb ने ’12वीं फेल’ फिल्म को बताया साल 2023 की बेस्ट फिल्म, 9.2 रेटिंग के साथ दुनियाभर में छाए विक्रांत मैसी

IMDb ने ’12वीं फेल’ फिल्म को बताया साल 2023 की बेस्ट फिल्म, 9.2 रेटिंग के साथ दुनियाभर में छाए विक्रांत मैसी

विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ वास्तव में एक बेहद इंस्पायरिंग कहानी है जिसे ऑडियंस का खूब प्यार मिला है। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में अब भी देखी जा रही है और लगातार नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। सिनेमाघरों और ओटीटी पर दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाने के बाद अब इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 9.2 की रेटिंग मिली है। इस हाई रेटिंग के साथ ये साल की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है। भारत ही नहीं दुनियाभर में इस पहला स्थान मिला है।

टॉप 5 में इन फिल्लों ने बनाई जगह 

IMDb के एक सर्वे में साल 2023 की उन फिल्मों को टॉप लिस्ट में रखा गया जिन्हें कम से कम 20,000 यूजर्स वोट मिले हैं। ’12वीं फेल’ सबसे ज्यादा वोटों के साथ सबसे अधिक रेटिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है। साल 2023 की हाई रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर ’12वीं फेल’ है। इसके बाद 8.6 की रेटिंग के साथ ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ है। साल की अन्य बड़ी फिल्मों ‘ओपेनहाइमर’ का नाम शामिल है जिसे 8.4 रेटिंग मिली है। इस लिस्ट में 8.4 रेटिंग के साथ ‘गॉडजिला माइनस वन’ चौथे स्थान पर है, और कन्नड़ फिल्म ‘काइवा’ 8.2 की रेटिंग के साथ टॉप 5 में शामिल हो गई है। इसके अलावा, ’12वीं फेल’ ने लेटरबॉक्सडी 2023 साल की रिव्यू में हाईएस्ट रेटेड ड्रामा लिस्ट के रूप में टॉप 10 में भी अपनी जगह बनाई है।

सिनेमाघरों में भी की शानदार कमाई

जहां ’12वीं फेल’ सिनेमाघरों में अपना ड्रीम रन एंजॉय कर रही है, वहीं ओटीटी रिलीज पर भी इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, फिल्म ने अपनी क्षमता साबित कर दी है, जो इस पैमाने की फिल्म के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसके साथ ही फिल्म की डिजिटल रिलीज की भी खूब चर्चा रही। इसी के चलते ये साल 2023 कीआईएमडीबी रेटिंग में टॉप पर पहुंच गई।

कुछ ऐसी है ’12वीं फेल’ की कहानी

सच्ची कहानी पर आधारित ’12वीं फेल’ उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से आगे निकल जाती है और लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और रि-स्टार्ट के लिए प्रोत्साहित करती है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमाघरों में देखी जा सकती है। साथ ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.