click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: दंगल गर्ल सुहानी का 19 की उम्र में निधन, दवाइयों के रिएक्शन से बॉडी में भरा पानी
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Entertainment > दंगल गर्ल सुहानी का 19 की उम्र में निधन, दवाइयों के रिएक्शन से बॉडी में भरा पानी
Entertainment

दंगल गर्ल सुहानी का 19 की उम्र में निधन, दवाइयों के रिएक्शन से बॉडी में भरा पानी

मनोरंजन के दुनिया से एक बेहद बुरी खबर आई है. आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है

Last updated: 2024/02/17 at 5:31 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

 मनोरंजन के दुनिया से एक बेहद बुरी खबर आई है. आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है. सुहानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. सुहानी का एम्स में इलाज चल रहा था, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और सुहानी इस दुनिया को अलविदा कह गई. सुहानी के जाने से पूरी बॉलीवुड गमगीन है और उनके फैंस को गहरा झटका लगा है. सुहानी का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ है.

Contents
पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में आना चाहती थीं3 साल पहले किया था आखिरी पोस्टसबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है ‘दंगल’

सुहानी भटनागर के निधन से उनकी फैमिली बुरी तरह से टूट गई है और सदमे में हैं. उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, सुहानी अपनी फैमिली के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी का अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा. कहा जा रहा है कि सुहानी का कुछ दिन पहले पैर में फ्रैक्चर हुआ था. इसके लिए वे दवाइयां ले रही थीं. सुहानी को दवाई का रिएक्शन हुआ और पूरे शरीर में पानी भर गया. इसी के चलते उनका निधन हुआ.

2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के साथ सुहानी भटनागर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. एक्टिंग के साथ ही सुहानी को सिंगिंग और डांसिंग का काफी शौक था. सुहानी ने इस फिल्म के अलावा कई सारे एड्स भई किए थे. हालांकि दंगल से ही उन्हें पॉपुलैरिटी मिली और वह लोगों की चहेती बन गई थी. उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने फैंस को उनका कायल बना दिया था

आमिर खान की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सुहानी के गुजर जाने की खबर से हम बेहद दुखी हैं। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। सुहानी बेहद टैलेंटेड लड़की थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी आप हमारे दिलों में हमेशा स्टार रहेंगीं।’

सुहानी के निधन की खबर सुनकर फिल्म ‘दंगल’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है। नितेश ने कहा, ‘सुहानी का निधन बिल्कुल शॉकिंग और हार्ट ब्रेकिंग हैं। वह बहुत ही खुश रहने वाली बच्ची थी जो जीवन से भरपूर थी। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’

पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में आना चाहती थीं

‘दंगल’ में सुहानी ने आमिर खान की छोटी बेटी (जूनियर बबीता फोगाट) का रोल किया था। इस फिल्म के अलावा वो कुछ टीवी एड में भी नजर आई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने काम से ब्रेक लेकर पढ़ाई पूरी करने का फैसला किया। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि वो पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में वापसी करेंगीं।

3 साल पहले किया था आखिरी पोस्ट

सुहानी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती थीं। उनकी आखिरी पोस्ट 25 नवंबर 2021 की थी। इस फोटो में सुहानी का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान रह गए थे। सुहानी का लुक काफी बदल गया था और वो पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई थीं।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है ‘दंगल’

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 2,023 करोड़ रुपए कमाकर इतिहास रचा था। नितेश तिवारी निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में आमिर खान ने रेसलर महावीर फोगाट का रोल प्ले किया था। उनके अलावा फिल्म में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

You Might Also Like

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है

TAGGED: 'Dangal' director, Aamir Khan, Babita Phogat, bollywood actress, breakingnews, Dangal girl, entertainment news, hindinews, Junior Babita Phogat, Mahavir Phogat, Nitesh Tiwari, oneindianews, oneindianewscom, social media accont, Suhani Bhatnagar

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team February 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में शामिल हो सकते हैं कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ, ट्विटर का बायो भी बदल डाला
Next Article दंगल फेम सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान का आया रिएक्शन, बोले- एक बहुत ही टैलेंटेड लड़की…

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन
Delhi India Top News June 10, 2026
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल
Delhi India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान
Delhi India Top News June 10, 2026
हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.