Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

किसानों का दिल्ली कूच, कई इलाकों में लगा जाम, इन रास्तों से करें परहेज

किसानों का दिल्ली कूच, कई इलाकों में लगा जाम, इन रास्तों से करें परहेज

किसान आज फिर से दिल्ली कूच (Farmer’s Delhi March) करने जा रहे हैं. सरकार के साथ मांगों पर सहमति नहीं बनने के बाद किसान दिल्ली में आकर विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं. ऐसे में सभी बोर्डरों को सील कर दिया गया है. जवानों की तैनाती कर किसानों को दिल्ली में रोकने की कोशिश की जा रही है. सरकार और किसानों के बीच जारी गतिरोध के बीच सबसे ज्यादा परेशानी आज फिर आम जनता को उठानी पड़ सकती है. दिल्ली मार्च की वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया है. आम जनता को काफी दिक्कतें हो रही हैं.

गाजीपुर फ्लाईओवर पर जाम

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर फ्लाईओवर पर लंबा जाम है. यहां भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. ऐसे में लंबा ट्रैफिक देखने को मिल रहा है. गाजीपुर बॉर्डर से अक्षरधाम जाने वाला नीचे का रास्ता बंद किया गया है, ट्रैफिक को कौशांबी और आनंद विहार की तरफ भेजा रहा है.

गुरूग्राम – दिल्ली बॉर्डर पर जाम

वहीं किसान आंदोलन के कारण गुरूग्राम – दिल्ली बॉर्डर पर भी जाम देखने को मिल रहे हैं. किसानों के दिल्ली पैदल कूच को लेकर पुलिस सतर्क है. दिल्ली पुलिस की चेकिंग करने के चलते बोर्डर पर जाम लग रहा है. जानकारी के मुताबिक, अभी बैरिकेट को हटा दिया गया है. इस कारण गाड़ियों की गति तेज हुई है. फिलहाल गुरूग्राम पुलिस जाम खुलवाने के लिए बॉर्डर पर तैनात

जब-जब किसान दिल्ली कूच की कोशिश करते हैं तो आम लोगों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ट्रैफिक की भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. किसानों के आंदोलन को देखते हुए बॉर्डर्स (Delhi Border Security) पर बैरिकेडिंग तेज कर दी गई है और सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है. पिछले दिनों भी किसानों के दिल्ली मार्च की वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया था, जिसकी वजह से गाड़ियां सड़कों पर रेंगती नजर आईं और लोग घंटों लंबे जाम में फंस रहे हैं.

 

https://youtube.com/live/fMtgNuAo3b4?feature=share

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.