Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

दिल्ली में आज से शुरू रायसीना डायलॉग,ग्रीस PM ने मोदी से द्विपक्षीय बातचीत की,मित्सोटाकिस बोले- भारत आना सौभाग्य की बात,

दिल्ली में आज से शुरू रायसीना डायलॉग,ग्रीस PM ने मोदी से द्विपक्षीय बातचीत की,मित्सोटाकिस बोले- भारत आना सौभाग्य की बात,

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरिकोस मित्सोटाकिस बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया।

मित्सोटाकिस मंगलवार देर रात दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उन्हें रिसीव किया था। 15 साल बाद ग्रीस का कोई प्रधानमंत्री भारत आया है।

मित्सोटाकिस 9वें रायसीना डायलॉग 2024 के चीफ स्पीकर होंगे। प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्धाटन करेंगे। एथेंस रवाना होने से पहले मित्सोटाकिस मुंबई भी जाएंगे। ग्रीस PM के साथ हाईलेवल डेलिगेशन भी भारत आया है। इसमें बिजनेसमैन भी शामिल हैं।

रायसीना डायलॉग वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का मंच है। इसमें मुख्य तौर पर 100 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्री बैठक करते हैं। इस साल ग्रीस के PM चीफ गेस्ट हैं।

ग्रीस PM ने मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की

तुर्किये के खिलाफ जाकर साइप्रस मुद्दे पर ग्रीस का समर्थन करता है भारत

एजियन सागर को लेकर ग्रीस और तुर्किये में तनातनी चलती रहती है। इसके अलावा दोनों नाटो देशों के बीच साइप्रस द्वीप के बंटवारे को लेकर भी विवाद है। ये विवाद 1974 से है। जब ग्रीस समर्थित सैन्य तख्तापलट के जवाब में तुर्की के लड़ाकों ने इस द्वीप पर हमला किया था।

बाद में कब्जा किए गए इलाके को तुर्किये ने टर्किश रिपब्लिक ऑफ नॉर्दन साइप्रस नाम दे दिया।

तुर्किये के देश बनने से पहले भी यूनानियों और तुर्कों के बीच दुश्मनी का एक लंबा इतिहास रहा है। इस मुद्दे पर भारत ने हमेशा से ग्रीस का साथ दिया है। वहीं, ग्रीस भी कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन करता है। ग्रीस UNSC में भी भारत की परमानेंट सीट का हिमायती है।

भारत आना सौभाग्य की बात

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने राष्ट्रपति भवन में कहा- भारत आना सौभाग्य की बात है। हमारे लिए भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी विशेष महत्व रखती है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ग्रीक PM से मुलाकात की

विदेश मंत्री एय जयशंकर ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। कहा- हमने भारत-ग्रीस संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की। हम दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए।

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.