Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

₹3500 करोड़ की ड्रग्‍स जब्‍त, उत्‍तर से दक्षिण तक छापेमारी, दिमाग झन्‍ना देने वाले खुलासे

₹3500 करोड़ की ड्रग्‍स जब्‍त, उत्‍तर से दक्षिण तक छापेमारी, दिमाग झन्‍ना देने वाले खुलासे

देश की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेलने के लिए लगातार साजिश रची जा रही है. इसके लिए देश के साथ ही विदेशों से भी नशीले पदार्थों की तस्‍करी की जा रही है. महाराष्‍ट्र में मुंबई के बाद अब पुणे ड्रग स्‍मगलरों का अड्डा बनता जा रहा है. पुणे पुलिस ने ऐसे ही एक बड़े ड्रग तस्‍करों के गिरोह का भांडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों को जब्‍त किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने अभी तक 3500 करोड़ मूल्‍य की ड्रग जब्‍त की है. ड्रग रैकेट के फैलाव को देखते हुए पुलिस भी हैरान है. पुणे पुलिस इसकी तह तक जाने के लिए लिए उत्‍तर से लेकर दक्षिण भारत तक में छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पुणे पुलिस ने अभी तक तकरीबन 3500 करोड़ रुपये की ड्रग्‍स जब्‍त की है. आने वाले समय में यह आंकड़ा बढ़ सकता है, क्‍योंकि पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है. पुलिस ने बताया कि 3500 करोड़ रुपये की ड्रग जब्‍ती में अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 5 अन्‍य संदिग्‍धों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस पुणे के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर में भी छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं. पुणे पुलिस की कार्रवाई के बाद अन्‍य सुरक्षा एजेंसियां भी चौकस हो गई हैं.

साजिश में विदेशी नागरिक शामिल

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सैकड़ों करोड़ रुपये की ड्रग्‍स जब्‍ती मामले में विदेश नागरिकों की संलिप्‍तता सामने आई है. विदेशी नागरिकों की पहचान पॉल और ब्राउ के तौर पर की गई है. ये दोनों फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. पुणे पुलिस को इन दोनों के दिल्‍ली या फिर मुंबई में होने के इनपुट मिले हैं. इनपुट के आधार पर पुणे पुलिस छापेमारी कर रही है. जब्‍त की गई ड्रग की सप्‍लाई कहां की जानी थी, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस इसकी तह तक जाने में जुटी है.

900 किलो एडी ड्रग्‍स जब्‍त

पुणे पुलिस इस मामले में बेंगलुरु में भी छापेमारी कर रही है. इसके अलावा पुणे के आसपास के इलाकों में भी छापा मारने की कार्रवई चल रही है. पुणे पुलिस ने दिल्ली से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुणे पुलिस ने दिल्ली से 500 किलो ड्रग्स बरामद किया है. अब तक दिल्ली में पुणे पुलिस कुल 900 किलो एमडी ड्रग्स जब्‍त कर कर चुकी है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में इस वक़्त पुणे पुलिस की 4 टीमें छापेमारी कर रही हैं.

 

https://youtube.com/live/lKJqKn0fNLo?feature=share

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.