Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 24°C

भारतीय सेना ने दिल जीत लिया, बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटकों को बचाया; माइनस डिग्री तापमान पर भारी दिखा जजबा

भारतीय सेना ने दिल जीत लिया, बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटकों को बचाया; माइनस डिग्री तापमान पर भारी दिखा जजबा

भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने गंगटोक (पूर्वी सिक्किम) में दिल जीतने वाला काम किया। दरअसल, पूर्वी सिक्किम के नटुला में बीते दिन अचानक से भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 500 पर्यटक फंस गए, लेकिन सेना के जवान इस मुसीबत को हराते हुए उनके जीवनरक्षक बनकर सामने आए।

माइनस में तापमान, फिर भी जजबा कायम

भारतीय सेना के अनुसार, 21 फरवरी को अचानक भारी बर्फबारी के कारण 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए। सेना ने कहा, शून्य से कम तापमान का सामना करते हुए त्रिशक्ति कोर के सैनिक फंसे हुए पर्यटकों को बचाने और उनकी सहायता करने के लिए पहुंचे। पर्यटकों को सुरक्षित पहुंचने में सहायता के लिए समय पर चिकित्सा, गर्म पानी, भोजन और सुरक्षित वाहन प्रदान किए गए।

अनंतनाग में भी सेना ने दिखाया था जजबा

सेना ने आगे कहा कि त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है।

इससे पहले 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ जवानों ने भारी बर्फबारी के कारण फंसे वाहनों की मदद की थी। यहां भारी बारिश और बर्फबारी देखी गई थी, जिसके कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गईं थी।

 

 

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.