Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

रामलला के दरबार में नेपाल के विदेश मंत्री, ये पांच उपहार करेंगे समर्पित

रामलला के दरबार में नेपाल के विदेश मंत्री, ये पांच उपहार करेंगे समर्पित

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। देश के साथ ही विदेशों से भी लोग यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस क्रम में नेपाल के विदेश मंत्री एन.पी. साउद भगवान रामलला के दर्शन करने आज अयोध्या जाएंगे। वे अपने साथ पांच चंद्राभूषण भी लेकर आए हैं जिसे वे राम लला को समर्पित करेंगे। रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने के लिए वे पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं। विदेश मंत्री साउद अपनी यात्रा के आखिर में आज अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे।

राम मंदिर में करेंगे विशेष पूजा

नेपाल के विदेश मंत्री का अयोध्या के महर्षि बाल्मीकि इनटरनेशनल एयरपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से वह सीधे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के लिए रवाना होंगे। नेपाल की विदेश मंत्री के साथ उनकी पत्नी ज्योत्सना साउद भी होंगी। अयोध्या पहुंच कर नेपाल के विदेश मंत्री राम मंदिर में विशेष पूजा करने वाले हैं।

सरयू तट पर संध्या आरती में होंगे शामिल

रामलला की प्रतिमा के लिए नेपाल के विदेश मंत्री की तरफ से पांच प्रकार के चांदी के आभूषण अर्पण किए जाएंगे। इनमें धनुष, गदा, गलाहार, हाथ पैर में पहने जाने वाले कड़ा आदि शामिल हैं। विदेश मंत्री साउद नेपाल सरकार के पहले मंत्री होंगे जो अयोध्या में दर्शन करने आ रहे हैं। रामलला के दर्शन के बाद नेपाल के विदेश मंत्री सरयू तट पर होने वाले संध्या आरती में भी शामिल होंगे। इसके अलावा हनुमानगढी मन्दिर में दर्शन करने के साथ साथ वे वहां के अन्य जगहों को भी देखने जाएंगे।

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.