Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को ED का 8वां समन, अब 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को ED का 8वां समन, अब 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल  को फिर समन भेजा है। जांच एजेंसी की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delh CM) को यह 8वां समन भेजा गया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ईडी के सात समन को नजरअंदाज कर चुके हैं।

सोमवार को ED के सामने नहीं हुए थे पेश

मंगलवार को एक बार फिर से ईडी ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर शराब नीति  से जुड़े मामले में 04 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। खास बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री सोमवार को यानी 26 फरवरी को ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी के समन का जवाब देते हुए आप ने कहा कि मामला कोर्ट में है और अगली सुनवाई 16 मार्च को है, फिर भी ईडी समन भेज रही है।

कोर्ट के फैसले का इंतजार करे कोर्ट- AAP

आप ने कहा कि रोज समन भेजने की बजाय ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी का समन आईएनडीआईए छोड़ने के लिए दबाव डालने का एक टूल है। अगर अदालत उन्हें ऐसा करने के लिए कहेगी तो वह जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे।

ईडी के नोटिस को बताया अवैध

इससे पहले केजरीवाल छह समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। मुख्यमंत्री ने हमेशा इन नोटिस को अवैध बताया है और पेश नहीं हुए हैं। उन्होंने इन समन को राजनीति से प्रेरित बताया था। केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाया था।

16 मार्च को कोर्ट में केजरीवाल की पेशी

बता दें कि अरविंद केजरीवाल द्वारा बार-बार समन को दरकिनार करने पर ईडी (ED) ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर दिल्ली की अदालत ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया। हालांकि, इससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल को सातवां समन जारी करके 26 फरवरी को पेश होने को कहा था।

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.