Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

14-15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान

14-15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान

लोकसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान जल्‍द हो सकता है. सूत्रों की मानें तो 14-15 मार्च के आसपास आम चुनावों की घोषणा संभव है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है और यह अंतिम चरण में है. फिलहाल चुनाव आयोग के अधिकारी आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं. सूत्रों को मुताबिक 7 चरणों में वोटिंग हो सकती है.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग अगले हफ्ते किसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है. फिलहाल आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों के दौरे पर है. सभी राज्यों में तैयारियों का आकलन करने के बाद ही आयोग चुनाव की तारीखों की ऐलान होगा.

राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक

सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम अभी पश्चिम बंगाल में है. इसके बाद बाद टीम उत्तर प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी. जानकारी के मुताबिक निर्वाचन अधिकारी 13 मार्च तक अपना दौरा पूरा कर लेंगे. इस बीच इलेक्शन कमीशन सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग कर रहा है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्‍तेमाल

चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनावों के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्‍तेमाल कर सकता है. इसके लिए आयोग एक विभाग भी बना सकता है, जो सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को चिह्नित करके उन्हें हटाने का काम करेगा.

तैयारियों में लगे राजनीति दल

चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीति दल भी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं. चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषण कर दी है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने हाल ही में 195 सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.