Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

मुंबई के लिए MVA में बंटवारा, कांग्रेस को 6 में से मिली 2 सीटें, संजय निरुपम वाली सीट उद्धव को दी

मुंबई के लिए MVA में बंटवारा, कांग्रेस को 6 में से मिली 2 सीटें, संजय निरुपम वाली सीट उद्धव को दी

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महाराष्ट्र की सीटों को लेकर कांग्रेस, शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे की पार्टी के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है. मुंबई की 6 सीटों के बंटवारे को लेकर फॉर्मूला भी सामने आ गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस मुंबई की कुल 6 लोकसभा सीटों में से 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. समझौते के मुताबिक संजय निरुपम वाली सीट उद्धव ठाकरे गुट को दी गई है.

मुंबई में 6 लोकसभा सीटें हैं- मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई साउथ. इनमें से कांग्रेस मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ ईस्ट से अपने उम्मीदवार उतारेगी. जबकि, शिवसेना (UBT) मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से कैंडिडेट खड़े करेगी.

48 सीटों में से 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

वहीं, सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस महाराष्ट्र के कुल 48 सीटों में से 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ऐसे में बाकी 29 सीटें शिवसेना (UBT)और एनसीपी (SP) के बीच बंटेगी. ऐसे में शिवसेना को 21 से 22 सीटें तक मिल सकती हैं. अंतिम वक्त पर सीटों की संख्या सीटों की संख्या 23 भी हो सकती है. शरद पवार की पार्टी के 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद की जा रही है.

महाराष्ट्र में कई नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी कमजोर होती दिख रही है. हाल के दिनों में कई नेता पार्टी का हाथ छोड़ चुके हैं. राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ‘न्याय यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले नेताओं में सबसे पहला नाम मिलिंद देवड़ा का रहा. इसके बाद बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण ने झटके दिए. अब संजय निरुपम भी अपनी सीट खोने के बाद खासे नाराज बताए जा रहे हैं.

Filed under India Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.