click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: कंगना और ममता पर विवादित बोल, सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को EC का नोटिस
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > कंगना और ममता पर विवादित बोल, सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को EC का नोटिस
India

कंगना और ममता पर विवादित बोल, सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को EC का नोटिस

चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. दिलीप घोष पर ममता बनर्जी और सुप्रिया श्रीनेत पर कंगना रनौत को लेकर भद्दा पोस्ट करने का आरोप है.

Last updated: 2024/03/27 at 6:15 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से हुई एक आपत्तिजनक पोस्ट और दिलीप घोष के विवादित बयान के मामले पर इलेक्शन कमीशन ने अब एक्शन लिया है. चुनाव आयोग ने महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा के खिलाफ अपमानजनक और आक्रामक टिप्पणियों के लिए दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Contents
कंगना को मिला लोकसभा का टिकटचुनाव आयोग से की थी शिकायतचुनाव आयोग ने क्या कहा?क्या है कंगना रनौत और सुप्रिया श्रीनेत का विवाद?सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई बीजेपी ने दिलीप घोष को जारी किया नोटिस

बीजेपी ने रविवार को लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की थी. पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना को उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कंगना को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किया गया था, जिस पर देखते ही देखते विवाद खड़ा हो गया. अब इस मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है.

कंगना को मिला लोकसभा का टिकट

कंगना रनौत को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। कंगना रनौत के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कथित सोशल मीडिया हैडल पर एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कंगना को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी। हालांकि बाद में सुप्रिया ने पोस्ट को डिलेट कर दिया था।

चुनाव आयोग से की थी शिकायत

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और मंडी पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत व एचएस अहीर की आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने चुनाव आयोग से उनकी आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही इसे महिला सम्मान और गरिमा के विरुद्ध बताया था।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

चुनाव आयोग (ईसी) ने कहा कि उनकी टिप्पणियां अशोभनीय और खराब थीं। चुनाव पैनल ने कहा कि प्रथम दृष्टया, दोनों टिप्पणियां आदर्श आचार संहिता और चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों को गरिमा बनाए रखने की सलाह का उल्लंघन थीं। दोनों को 29 मार्च शाम तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

क्या है कंगना रनौत और सुप्रिया श्रीनेत का विवाद?

कंगना के विरुद्ध पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश भाजपा ने भी चुनाव आयोग से शिकायत की थी। कंगना को लेकर दरअसल पूरा विवाद तब खड़ा हुआ, जब मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से अभिनेत्री की तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इसमें लिखा था, ‘क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?’ लेकिन विवाद बढ़ते ही सुप्रिया श्रीनेत ने पोस्ट को हटा दिया और सफाई दी कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। बल्कि उनके मेटा (इंस्टाग्राम व फेसबुक) अकाउंट का संचालन करने वाले किसी दूसरे व्यक्ति से यह गड़बड़ी हुई है। वह किसी महिला को लेकर ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।

सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई

मामले के तूल पकड़ने पर सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया था कि यह पोस्ट उन्होंने नहीं किया था. सुप्रिया ने कहा था कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है. उन्होंने कहा था कि मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है. इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था. मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया.

बीजेपी ने दिलीप घोष को जारी किया नोटिस

वहीं बीजेपी नेता दिलीप घोष ने भी कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर एक बेहद विवादित बयान दिया था. खुद उनकी पार्टी बीजेपी ने भी उनके इस बयान से किनारा कर लिया था और नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था. विवाद बढ़ता देख दिलीप घोष ने अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण दिया था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनर्जी के खिलाफ मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है. अगर किसी को मेरी भाषा और शब्दों से दिक्कत हुई है तो मैं दुख प्रकट करता हूं. दिलीप घोष ने कहा, ‘लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि टीएमसी के नेता भी हमारे नेता सुवेंदु अधिकारी के पिता और परिवार पर गलत टिप्पणी करते हैं उसका क्या? वो भी हमारे नेताओं को गाली देते हैं? क्या हमारा कोई मान-सम्मान नहीं है? हमारे भी नेताओं के पिता के बारे में लोग बात करते हैं तो क्या उनका कोई सम्मान नहीं है? सुवेंदु अधिकारी पुरुष हैं इसलिए कोई कुछ नहीं बोलता है लेकिन खुद के ऊपर आता है तो महिला कार्ड लेकर सामने आ जाते हैं. मैं पार्टी को जवाब दूंगा.’

You Might Also Like

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

TAGGED: @india, BJP, breakingnews, Congress, dilip ghosh, Election Commission, Kangana Ranaut, latest hindi news, Mamata Banerjee, newschannelinindia, Supriya Shrinate, topnewschannelinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team March 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कोलकाता एयरपोर्ट पर IndiGo एयरक्राफ्ट ने Air India Express के प्लेन को मारी टक्कर, पायलटों पर एक्शन
Next Article राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो दुश्मन की सीमा से परे जाकर हवाई ताकत दिखाई जा सकती है : वायु सेना प्रमुख

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन
Delhi India Top News June 10, 2026
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल
Delhi India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान
Delhi India Top News June 10, 2026
हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.