Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

फरवरी 2024 में विदेशों में रही इन Made In India कारों की मांग

फरवरी 2024 में विदेशों में रही इन Made In India कारों की मांग

मारुति, हुंडई, होंडा, टाटा, टोयोटा जैसी कई कंपनियां भारत में अपनी कारों का निर्माण करती हैं। जिसके साथ ही कुछ Made In India कारों को कई देशों में भी भेजा जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि February 2024 के दौरान कुल कितनी कारों और एसयूवी को एक्‍सपोर्ट किया गया है। इसके साथ ही किन पांच कारों और एसयूवी की बीते महीने विदेशों में सबसे ज्‍यादा मांग रही है।

कितनी Made In India कारों का हुआ Export

रिपोर्ट्स के मुताबिक February 2024 के दौरान कुल 60767 यूनिट्स कारों और एसयूवी का कई देशों में Export किया गया है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान 67907 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर एक्‍सपोर्ट में 10.51 फीसदी की कमी आई है।

टॉप-5 में शामिल हुई ये कारें और SUV

एक्‍सपोर्ट के मामले में भारत से करीब 50 से ज्‍यादा कारों को दुनियाभर के कई देशों में भेजा जाता है। लेकिन इनमें से सबसे ज्‍यादा मांग मारुति बलेनो की रही। बीते महीने में इस हैचबैक कार की कुल 5110 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया है। जबकि पिछले साल फरवरी महीने के दौरान इस गाड़ी की 3552 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट हुआ था। इसके बाद दूसरे नंबर पर मारुति डिजायर रही, जिसकी कुल 4474 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया। तीसरे नंबर पर जिम्‍नी आई, जिसकी कुल 4406 यूनिट्स एक्‍सपोर्ट हुई। इसके बाद होंडा एलीवेट एसयूवी का नंबर रहा, इस एसयूवी की कुल 3610 यूनिट्स को विदेशों में भेजा गया। नंबर-5 पर मारुति की स्विफ्ट हैचबैक रही। स्विफ्ट की कुल 3590 यूनिट्स को दुनियाभर में एक्‍सपोर्ट किया गया है।

इनकी रही सबसे कम मांग

फरवरी 2024 में जिन कारों की सबसे कम मांग विदेशों में रही उनमें रेनो ट्राइबर, सिट्रॉएन ईसी3, महिंद्रा बोलेरो, रेनो काइगर और मारुति इग्निस हैं। रेनो ट्राइबर और सिट्रॉएन ईसी3 की सिर्फ एक एक यूनिट्स को फरवरी में एक्‍सपोर्ट किया गया। महिंद्रा की बोलेरो की पांच, रेनो काइगर और मारुति इग्निस की नौ नौ यूनिट्स को भी बीते महीने में एक्‍सपोर्ट किया गया है।

 

Filed under Business India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.