Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

भारतीय नौसेना के सामने समुद्री लुटेरों ने टेके घुटने, 23 पाकिस्तानियों सहित ईरानी जहाज को बचाया

भारतीय नौसेना के सामने समुद्री लुटेरों ने टेके घुटने, 23 पाकिस्तानियों सहित ईरानी जहाज को बचाया

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। 12 घंटे ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना की ताकत के आगे सोमालिया से आए समुद्री लुटेरों को घुटने टेकने को मजबूर होना पड़ा। ऑपरेशन पूरा होने के बाद एक बयान में नौसेना ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि युद्धपोत आईएनएस सुमेधा के साथ समुद्री लुटेरों से पाकिस्तानी नागरिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया था।

समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया

नौसेना द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में अभियान में मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल से जुड़ गया। 12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जहाज में करीब नौ समुद्री लुटेरे सवार थे। घटना के दौरान, ईरानी जहाज सोकोट्रा से 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में था। भारतीय नौसेना ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा के लिए राष्ट्रीयता की परवाह नहीं करते। हम समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

हाल ही में 23 मार्च को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा था कि भारतीय नौसेना सुरक्षित हिंद महासागर क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 100 दिनों में नौसेना द्वारा की गई समुद्री डकैती विरोधी अभियानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि हमने समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुद्री डकैती रोधी, मिसाइल रोधी और ड्रोन रोधी अभियान चलाए हैं। हमने ऑपरेशन संकल्प से 110 लोगों, जिसमें 45 भारतीय और 65 विदेशी नागरिकों की जान बचाई है।

भारत महान शक्ति बनने की ओर

इसी कार्यक्रम में एडमिरल कुमार ने आगे कहा कि भारत एक महान शक्ति बनने की राह पर है। महान शक्ति बनने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। भारतीय नौसेना समुद्री क्षेत्र में हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा, संरक्षण, प्रचार और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। नौसेना का ऑपरेशन कब तक जारी रहेगा के जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक हिंद महासागर सुरक्षित नहीं हो जाता।
इंडियन नेवी ने साफ कहा है कि भारतीय क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और राष्ट्रीयता के बावजूद नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले 28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अल कमर 786’ पर संभावित समुद्री लूट की घटना के इनपुट के आधार पर, समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया था। ऑपरेशन के वक्मत छली पकड़ने वाला जहाज सोकोट्रा से लगभग 90 एनएम दक्षिण-पश्चिम में था और बताया गया था कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे। लुटेरों के चंगुल से जहाज को 29 मार्च छुड़ाया गया था।
Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.