Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका! पूर्व गृह मंत्री की बहू ने थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका! पूर्व गृह मंत्री की बहू ने थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटील की बहू अर्चना पाटील चाकूरकर ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। अर्चना पाटील के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण ने अर्चना पाटील की पार्टी में एंट्री के लिए मध्यस्थता की थी। अर्चना पाटील चाकूरकर के बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके पति बसवराज पाटील ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। उनसे पहले अशोक चव्हाण भी बीजेपी में हो गए थे। महाराष्ट्र में लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इन लोगों से पहले भी कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस की नाव छोड़ अन्य पार्टियों की नाव पर सवार होने वाले नेता

  • दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण ने फरवरी 2024 में कांग्रेस छोड़ भाजापा में शामिल हुए थे।
  • पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने भी जनवरी 2024 में पार्टी से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। कांग्रेस के साथ उनके परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया।
  • महाराष्ट्र के प्रभावशाली नेता बाबा सिद्दीकी ने भी 8 फरवरी, 2024 को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को जॉइन कर लिया।

 

Filed under India Elections

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.