Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, मंगलवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि दोनों ओर से अभी भी गोलीबारी चल रही है.

ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरचोली और लेंड्रा के जंगलों हुई. इस दौरान पुलिस के जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया. साथ ही कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है. पुलिस के जवान अभी भी जंगलों में मौजूद हैं और सर्च अभियान चला रहे हैं. डीआईजी और एसपी इस नक्सल विरोधी अभियान पर नजर बनाए हुए हैं. हांलाकि, अभी तक मुठभेड़ में कितने लोग मारे गए हैं इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने दिया अंजाम

इस मुठभेड़ में डीआरजी, CRPF के कोबरा बटालियन और बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और CAF के जवानों की संयुक्त टीम शामिल हुई. टीम ने नक्सल विरोधी अभियान चलाते हुए जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान नक्सलियों ने उनपर गोलियां चलना शुरू कर दीं. ये मुठभेड़ कोरचोली और लेंड्रा के जंगलों में गंगालूर एरिया कमेटी में हुई. नक्सलियों की गोलीबारी का जवान देते हुए सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और चार नक्सलियों को मार  गिराया.

मारे गए नक्सलियों के शव बरामद

इस मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इसके बाद सुरक्षाबल के घटनास्थल का जायजा लिया. जहां से मारे गए नक्सलियों शव बरामद किए गए. इनके पास से इंसास LMG, AK 47 जैसे ऑटोमैटिक हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है. इस मुठभेड़ में शामिल किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

Filed under Chhattisgarh

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.