Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से 26/11 के वकील उज्ज्वल निकम को उतारा, पूनम महाजन का कटा टिकट

BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से 26/11 के वकील उज्ज्वल निकम को उतारा, पूनम महाजन का कटा टिकट

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने देश के मशहूर वकील उज्जवल निकम को मुंबई नार्थ सेंट्रल से टिकट दिया है. इस सीट पूनम महाजन दो बार से सांसद है. हालांकि, बीजेपी ने उनका नाम काट दिया और उनकी जगह उज्जवल निकम को प्रत्याशी घोषित किया है. आइए, जानते हैं देश के मशहूर वकीलों में शुमार उज्जवल निकम के बारे में, जिन पर बीजेपी ने भरोसा जताया है.

उज्जवल निकम का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में एक मराठी परिवार में हुआ था. उनके पिता एक जज और बैरिस्टर थे. उन्होंने जलगांव के एसएस मनियार लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की. निकम ने अपने लंबे करियर के दौरान कई बड़े केस भी लड़े.

निकम ने लड़े ये बड़े केस

उज्जवल निकम ने 1993-मुंबई बम ब्लास्ट, गुलशन कुमार मर्डर केस, प्रमोद महाजन मर्डर केस, मरीन ड्राइव बलात्कार केस, 26/11 हमले जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में सरकारी पक्ष की पैरवी की. साथ ही उज्जवल निकम ने साल 2010 में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर आयोजित एक विश्वस्तरीय सम्मेलन में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया था.

  • 1991- कल्याण रेलवे ब्लास्ट
  • 1993- मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट केस
  • 1994 – पुणे राठी हत्याकांड
  • 2003- गेट वे ऑफ इंडिया और जवेरी बम धमाका केस
  • 2003- गुलशन कुमार हत्याकांड
  • 2004- नदीम का लंदन से एक्सट्रैडिशन मामला
  • 2006- गैंगस्टर अबू सलेम केस
  • 2006- प्रमोद महाजन हत्याकांड
  • 2008- 26/11- मुंबई आतंकी हमला
  • 2010- शक्ति मिल गैंगरेप
  • 2016- डेविड हेडली मामला

पद्म श्री से हुए सम्मानित

दरअसल, उज्जवल निकम एक भारतीय विशेष लोक अभियोजक हैं, जिन्होंने हत्या और आतंकवाद के मामलों पर काम किया है. उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई हमले के मुकदमे के दौरान आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए सरकारी पक्ष का नेतृत्व किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकम ने 628 दोषियों को उम्रकैद और 37 को फांसी की सजा दिलवाई है. साल 2016 में उज्जवल निकम को भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था.

किसके खिलाफ लड़ेंगे चुनाव?

उज्जवल निकम अब मुंबई नार्थ सेंट्रल से चुनावी ताल ठोकेंगे. इस सीट से कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है. बता दें कि इस सीट से पूनम महाजन वर्तमान सांसद है. उन्होंने साल 2014 और 2019 में कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया था.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.