Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 28°C

कर्नाटक की रैली में तस्वीर लहरा रही बच्ची से PM मोदी ने किया खास वादा

कर्नाटक की रैली में तस्वीर लहरा रही बच्ची से PM मोदी ने किया खास वादा

कर्नाटक के बागलकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान वह कांग्रेस पर जमकर बरसे. इसी रैली में दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला. दरअसल, पीएम मोदी जब रैली को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उनका ध्यान एक बच्ची पर गया. जो हजारों की भीड़ के बीच पीएम मोदी की एक तस्वीर दिखा रही थी.

पीएम मोदी सुरक्षा में लगे एसपीजी कमांडो से बच्ची से तस्वीर लाने के लिए कहते हैं. इसके बाद मंच से वह बच्ची से फोटो के पीछे अपना नाम और पता लिखने के लिए बोलते हैं. पीएम मोदी बच्ची से वादा भी करते हैं कि वह उसे चिट्ठी जरूर लिखेंगे. इस पूरे वाकया का वीडियो भी सामने आया है, 35 सेकंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मंच से पीएम मोदी के बोलने के बाद एसपीजी कमांडो बच्ची से तस्वीर ले लेते हैं. इसके बाद बच्ची अपनी खुशी जाहिर करती है.

इस दौरान बच्ची के साथ रैली में मौजूद लोगों की भीड़ ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाती है. पीएम मोदी बच्ची का उत्साह देखकर बेहद चकित हो जाते हैं और आखिर में थम्स अप भी करते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी की रैली के दौरान इस तरह का नजारा देखने को मिला हो. इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव के दौरान एक बच्ची पेंटिंग लहरा रही थी. पीएम मोदी ने बच्ची से कहा था कि आखिर कब तक फोटो को पकड़ कर खड़ी रहोगी. आपके हाथ थक जाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी एसपीजी जवानों से पेंटिंग लाने के लिए कहते हैं.

 

Filed under Karnataka

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.