Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली बीजेपी में हुईं शामिल, बोलीं- ‘विकास के महायज्ञ में मुझे भी हिस्सा लेना चाहिए’

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली बीजेपी में हुईं शामिल, बोलीं- ‘विकास के महायज्ञ में मुझे भी हिस्सा लेना चाहिए’

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ घर-घर में देखा जाता है. इस सीरियल में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं. लेकिन इसी बीच अनुपमा फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है.

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की राजनीति में एंट्री हो चुकी है. ‘अनुपमा’ और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ जैसे सीरियल्स में काम करने वाली रूपाली बुधवार (1 मई) को बीजेपी में शामिल हो गईं. दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की मौजूदगी में रूपाली ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान नेताओं ने फूलों का गुलदस्ता सौंपकर और पटका पहनाकर रूपाली का बीजेपी में स्वागत किया.

वहीं, बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए रुपाली ने कहा कि मैंने विकास का महायज्ञ देखने के बाद पार्टी से जुड़ने का फैसला किया. उन्होंने कहा, “जब मैं विकास के इस ‘महायज्ञ’ को देखती हूं तो मुझे लगता है कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए. मुझे आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए ताकि मैं जो भी करूं, सही और अच्छा कर सकूं.”

कथित तौर पर रूपाली गांगुली भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले टेलीविजन सितारों में से एक है. इस साल की शुरुआत में, रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने PM मोदी से मुलाकात के पल को साझा किया था.

अनुपमा से मिला फेम

रूपाली गांगुली फिलहाल अपने शो ‘अनुपमा’ में व्यस्त हैं, जो आज भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले टीवी शो में से एक है. वह साराभाई वर्सेज साराभाई नामक कॉमेडी-ड्रामा शो से मशहूर हुईं, जो काफी लोकप्रिय था. यह कॉमेडी शो पहली बार 2004 में प्रसारित हुआ था और महज डेढ़ साल बाद ही इसे बंद कर दिया गया था. शो में सुमीत राघवन, सतीश शाह और देवेन भोजानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे.

Filed under India Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.