Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

‘दीदी 5 साल भी करें कैंपेनिंग तो दुर्गापुर में बीजेपी को…’, अमित शाह का ममता बनर्जी पर निशाना

‘दीदी 5 साल भी करें कैंपेनिंग तो दुर्गापुर में बीजेपी को…’, अमित शाह का ममता बनर्जी पर निशाना

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. अमित शाह ने सोमवार (6 मई) को एक रैली में कहा कि दीदी यहां 15 दिन से कैंपेनिंग कर रही हैं, ताकि दुर्गापुर में बीजेपी को हरा दें लेकिन मैं उन्हें चैलेंज करता हूं, यहां पांच साल भी रह जाएंगी तो आप दुर्गापुर नहीं जीत पाएंगी.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार और चुनावी हिंसा आम हो चुकी है. आज ही बम धमाका हुआ है. वो (ममता बनर्जी) डराना चाहती हैं, लेकिन दुर्गापुर वालों चुनाव आयोग ने सेंट्रल फोर्स लगाई हैं, ममता दीदी के गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है. खुलकर मतदान कीजिए. अमित शाह ने आगे कहा कि मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब है कि देश के अर्थतंत्र को दुनिया में तीसरे पायदान पर पहुंचाना.

कांग्रेस 70-70 सालों से राम मंदिर को अटका रही थी

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस 70-70 सालों से राम मंदिर को अटका रही थी, पीएम मोदी ने पांच सालों मे ही मंदिर बनवा दिया. गृहमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन ये लोग नहीं गए थे. आपको मालूम है, क्यों नहीं गए? मैं बताता हूं, वो अपने वोट बैंक से डरते हैं. ये घुसपैठ करके जो आए हैं, वो उनके (TMC) वोट बैंक हैं, इससे ममता दीदी डरती हैं.

दीदी के मंत्री के घर मिलता है 50 करोड कैश- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी अपने वोट बैंक के कारण सीएए का विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि भतीजे के गुडें गाय तस्करी का काम करते है. उधर, गृहमंत्री ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये गुडें पैसे जमा करके सब भतीजे को देते है. इंडिया अलायंस वाले जमा हुए है घपले-घोटाले करते है. शाह ने कहा कि दीदी के मंत्री के घर 50 करोड कैश मिलता है. अमित शाह ने कहा कि झारंखड में कल रात ही एक मंत्री के घर से 30 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं.

 

Filed under West Bengal

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.