Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 24°C

‘आप इटली शिफ्ट हो जाओ’, अमित शाह ने राहुल गांधी को क्यों दी ये नसीहत?

‘आप इटली शिफ्ट हो जाओ’, अमित शाह ने राहुल गांधी को क्यों दी ये नसीहत?

लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण इन यादव परिवार को दिया गया तो यह नहीं गए. ये अपने वोट बैंक के लिए नहीं गए. हम उनके वोट बैंक से डरते नहीं है आप सभी मेरा वोट बैंक हैं.”

सुब्रत पाठक के लिए अमित शाह ने मांगे वोट

गृह मंत्री अमित शाह यहां बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के प्रचार में रैली कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, “कन्नोज की जनता इस बार सुब्रत पाठक को फिर से जिताने जा रही है. आपने इनको पहले जिताया था, आप इसको फिर से जीता दीजिए मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा.”

अमित शाह ने राहुल गांधी को दी नसीहत

रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अमेठी, वायनाड और रायबरेली जाकर हार ही मिलेगी, आप इटली ही शिफ्ट हो जाओ. राहुल गांधी पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं, इसलिए तो पाकिस्तान उनकी इतनी प्रशंसा करता है.”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जब कोरोना महामारी आई थी तब अखिलेश यादव और डिंपल यादव कहीं दिखाई नहीं दे रहीं थी. उस समय सिर्फ सुब्रत पाठक ही कन्नौज की जनता के लिए खड़े थे और उनकी मदद की थी. अगर कोरोना के समय प्रदेश में अखिलेश यादव होतो तो लाशों के ढ़ेर लग जाते. ये तो पीएम नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने देश को कोरोना से बचाया.”

‘सपा के अंदर चलते हैं लात-घूंसे’

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, “सपा को दूसरी पार्टियों की जरुरत नहीं है. वे आपस में ही लड़ने में व्यस्त हैं, उनकी बैठकों में लात-घूंसे चलते हैं. यहां सालों तक आपने मुलायम सिंह के परिवार को वोट दिया, लेकिन यह ऐसा परिवार है जो जीतने पर भी नहीं आता है और हारने पर भी नहीं आता है. ये परिवारवादी पार्टियां हैं, इनको परिवार के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता है.”

गृह मंत्री अमित शाह बोले, “सदियों से हमारा कन्नौज, दुनियाभर में इत्र की खुशबू पहुंचाता है और जब जी20 के मेहमान आए तो हमारे नेता पीएम मोदी ने सबको कन्नौज का इत्र भेंट किया. इसके अलावा रामलला को जो इत्र जाता है, वो भी यहीं से जाता है.”

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.