click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘जगन्नाथ जी को लेकर हुई भूल पर अंतर्मन अत्यंत पीड़ित है, शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूं’, जानें संबित पात्रा ने क्यों मांगी माफी
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > ‘जगन्नाथ जी को लेकर हुई भूल पर अंतर्मन अत्यंत पीड़ित है, शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूं’, जानें संबित पात्रा ने क्यों मांगी माफी
IndiaOdisha

‘जगन्नाथ जी को लेकर हुई भूल पर अंतर्मन अत्यंत पीड़ित है, शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूं’, जानें संबित पात्रा ने क्यों मांगी माफी

भगवान जगन्नाथ को ओड़िया अस्मिता (गौरव) का सबसे बड़ा प्रतीक बताते हुए सीएम पटनायक ने संबित पात्रा के बयान की निंदा की थी. उन्होंने कहा था, "ऐसा करके आपने (बीजेपी उम्मीदवार ने) ओड़िया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और इसे ओडिशा के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे और इसकी निंदा करेंगे." बाद में संबित पात्रा ने अपने बयान के लिए एक एक्स पोस्ट में माफी मांगी.

Last updated: 2024/05/21 at 11:25 AM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

बीजेपी नेता और पुरी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान जगन्नाथ पर की गई टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है. इसका एक कथित वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह किसी ओड़िया चैनल से बातचीत में यह कहते सुने जा सकते हैं, “भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं.” संबित पात्रा के वायरल वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, “महाप्रभु श्री जगन्नाथ ब्रह्मांड के भगवान हैं. महाप्रभु को दूसरे इंसान का भक्त कहना भगवान का अपमान है. इससे भावनाएं आहत हुई हैं और दुनिया भर में करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और ओड़िया लोगों की आस्था का अपमान हुआ है.”

Contents
संबित पात्रा ने अपने बयान के लिए मांगी माफी तीन दिन के उपवास का किया ऐलान ‘मोदी जी को भगवान का भक्त कहना भगवान का अपमान’ ‘नरेंद्र मोदी को खुद माफी मांगनी चाहिए’, कांग्रेस की मांग

संबित पात्रा ने अपने बयान के लिए मांगी माफी

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए इस बात पर जोर दिया कि उनकी ‘जुबान फिसल गई थी.’ सीएम नवीन पटनायक के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए पात्रा ने लिखा, “आज पुरी में नरेंद्र मोदीजी के रोड शो की भारी सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को कई बाइट्स दीं, हर जगह मैंने उल्लेख किया कि मोदी जी एक उत्साही और श्रीजगन्नाथ महाप्रभु के “भक्त” हैं. मैंने इसका ठीक उल्टा उच्चारण कर दिया.”

#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: On his statement, BJP candidate from Puri Lok Sabha seat, Sambit Patra says, "Today, a statement made by me had created a controversy. After PM Narendra Modi's roadshow in Puri, I gave byte to many media channels and everywhere I said the same thing,… pic.twitter.com/Ew2EXfnxKm

— ANI (@ANI) May 20, 2024

तीन दिन के उपवास का किया ऐलान

बीजेपी उम्मीदवार ने कहा, “मैं जानता हूं कि आप भी इसे जानते और समझते हैं.” उन्होंने कहा, “सर, किसी अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा न बनाएं. हम सभी की कभी-कभी जुबान फिसल जाती है.” बाद में संबित पात्रा ने ओड़िया भाषा में एक वीडियो बयान भी जारी किया और माफी मांगते हुए एक्स पर उन्होंने लिखा, “मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूं. अपने इस भूल सुधार और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूंगा.”

आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी को लेकर मुझसे जो भूल हुई है, उस विषय को लेकर मेरा अंतर्मन अत्यंत पीड़ित है।

मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूँ। अपने इस भूल सुधार और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूँगा।

जय जगन्नाथ। 🙏

ଆଜି ଶ୍ରୀ… pic.twitter.com/rKavOxMjIq

— Sambit Patra (Modi Ka Parivar) (@sambitswaraj) May 20, 2024

‘मोदी जी को भगवान का भक्त कहना भगवान का अपमान’

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी पात्रा की आलोचना करते हुए उनकी टिप्पणी को “भगवान का अपमान” बताया. उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं. उन्होंने सोचना शुरू कर दिया है कि वे भगवान से ऊपर हैं. यह अहंकार की पराकाष्ठा है. मोदी जी को भगवान का भक्त कहना भगवान का अपमान है.”

‘नरेंद्र मोदी को खुद माफी मांगनी चाहिए’, कांग्रेस की मांग

संबित पात्रा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा. पार्टी के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया, ”बीजेपी नेता संबित पात्रा का कहना है कि महाप्रभु भगवान श्रीजगन्नाथ नरेंद्र मोदी के भक्त हैं. यह महाप्रभु का घोर अपमान है. इस बयान से करोड़ों भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है. मोदी भक्ति में डूबे संबित पात्रा को ऐसा नहीं करना चाहिए था. यह पाप किया है. नरेंद्र मोदी को खुद इस घृणित बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.”

You Might Also Like

PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं

TMC में बढ़ी बगावत! सायोनी घोष का नाम भी बागी सांसदों में शामिल, ममता बनर्जी के लिए बढ़ी मुश्किलें

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह

TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, BJP नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

TAGGED: Bhubaneswar, BJP, BJP candidate, election 2024, Jagannath ji, latest hindi news, loksabha election 2024, Narendra Modi, newschannelinindia, odisha, pm modi, Puri, sambit-patra, topnewschannelinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article इदाशीशा नोंग्रांग बनीं मेघालय की पहली महिला DGP, 2026 तक होगा कार्यकाल
Next Article पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने भी किया नमन

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं
India Top News World June 10, 2026
TMC में बढ़ी बगावत! सायोनी घोष का नाम भी बागी सांसदों में शामिल, ममता बनर्जी के लिए बढ़ी मुश्किलें
Elections India Top News West Bengal June 10, 2026
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह
India Top News June 10, 2026
TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
Assam Elections India Top News West Bengal June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.