Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

आएंगे तो मोदी ही… बस्ती में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी बोले- सब भईया बहिनिन क राम-राम

आएंगे तो मोदी ही… बस्ती में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी बोले- सब भईया बहिनिन क राम-राम

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की बस्ती लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रचार किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जनसभा को भी संबोधित किया. सीएम यूपी की 80 सीट पर कमल खिलेगा . 4 जून को यूपी में 80 कमल खिलेगा.आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिये हम लोग काम कर रहे हैं. योगी ने कहा कि जब 400 सीट की बात होती है तो कांग्रेस और सपा को चक्कर आने लगता है क्यों की ये दोनों पार्टी 400 सीट पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. सीएम ने कहा कि चाहें जितनी जोर लगा लो आयेंगें तो मोदी ही.

योगी ने कहा कि 5 चरण के चुनाव समाप्त हो चुके है 4 जून के परिणाम के बाद अब कोई संदेह नहीं रह गया है. चारों ओर एक ही नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार.

पीएम मोदी ने कहा कि बस्ती में उमड़ा ये जनसैलाब साफ बता रहा है, इस चुनाव में भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर बहेगी. पीएम ने कहा कि इस देश में बहुत लोग हैं- जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं है, अपनी शादी की तारीख याद नहीं है, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को पता है 22 जनवरी, 2024 मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल पड़ता है- जय श्री राम…

मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. आज भारत का कद बढ़ा है, सम्मान बढ़ा है. भारत अब वैश्विक मंचों पर बोलता है, तो दुनिया सुनती है. भारत फैसले लेता है, तो दुनिया साथ चलती है.

पीएम ने कहा कि पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है, लेकिन उसके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले अब भारत को डराने में जुटे हैं. ये लोग कहते हैं, पाकिस्तान से डरो, उसके पास एटम बम है. क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है. भारत आज घर में घुसकर मारता है.

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.