Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

छठे चरण में इन 58 सीटों पर 25 मई को मतदान, जानिए कब से कब तक होगी वोटिंग

छठे चरण में इन 58 सीटों पर 25 मई को मतदान, जानिए कब से कब तक होगी वोटिंग

25 मई को छठे चरण में आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा में सबसे अधिक 223 और जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अधिकांश लोकसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है, लेकिन कुछ स्थानों पर समय में बदलाव किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
लोकसभा सीटों की संख्या
कुल प्रत्याशी
बिहार 08 86
हरियाणा 10 223
जम्मू और कश्मीर 01 20
झारखंड 04 93

दिल्ली

07 162
ओडिशा 06 64
उत्तर प्रदेश 14 162
पश्चिम बंगाल 08 79
कुल
58
889

उत्तर प्रदेश: 14 लोकसभा सीटों पर मतदान

छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात से छह बजे तक होगा। कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में 25 मई को मतदान है।

बिहार: आठ सीटों पर 86 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

बिहार में वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज में मतदान है। यहां कुल 86 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

  • वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के 29 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शेष 329 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
  • रामनगर विधानसभा क्षेत्र के 25 मतदान केंद्रों में सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा। बाकी 310 मतदान केंद्रों में सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।
  • शेष अन्य लोकसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान का समय है।

हरियाणा

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में एक साथ मतदान होगा। यहां कुल 223 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग है।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर पहले तीसरे चरण में चुनाव होना था। मगर मौसम की वजह से मतदान को छठे चरण में स्थगित कर दिया गया। यहां कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।

झारखंड

झारखंड की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर शनिवार को चुनाव है। इन सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कुल 93 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ओडिशा

छठे चरण में ओडिशा के संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। कुल 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। संबलपुर की कुचिंदा और रैराखोल विधानसभा में सुबह सात से शाम चार बजे तक और देवगढ़ विधानसभा में सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय है। बाकी लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

पश्चिम बंगाल

 पश्चिम बंगाल में तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव है। सभी सीटों पर मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 79 है।0

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.