Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

गृह मंत्रालय को मिला नॉर्थ ब्लॉक में बम की धमकी का मेल, हाई अलर्ट पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां

गृह मंत्रालय को मिला नॉर्थ ब्लॉक में बम की धमकी का मेल, हाई अलर्ट पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां

दिल्ली के सबसे सुरक्षित मानेजाने वाले नॉर्थ ब्लॉक में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। गृह मंत्रालय को भेजे गए मेल में नॉर्थ ब्लॉक में बम होने की धमकी दी गई। इस मेल के मिलते ही हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गईं और तलाशी शुरू की गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। फिलहाल नॉर्थ ब्लॉक की तलाशी ली जा रही है।

खबर लिखे जाने तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ईमेल भेजने वाले का पता लगा रही है। ईमेल मिलते पूरा प्रशासनिक अमला चौकस हो गया। पुलिस चप्पे-चप्पे की जांच में जुट गई। बता दें कि नॉर्थ ब्लॉक बेहद संवेदनशील इलाका है। यहां सुरक्षा बेहद कड़े इंतजाम होते हैं। ऐसे में बम की खबर से हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

बता दें कि हाल में इस तरह की धमकी भरे ईमेल की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली एनसीआर के 200 से ज्यादा स्कूलों में बम होने का धमकी भरा मेल मिला था।

दिल्ली समेत और भी शहर निशाने पर

गुजरात से पकड़े गए आतंकियों ने खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में इस बात को कबूल किया गया है उनके निशाने पर देश में यहूदी धार्मिक स्थल तो थे ही साथ ही वह राजधानी दिल्ली के साथ कई बड़े शहरों को टारगेट करने वाले थे. यह सब उनसे पाकिस्तान में बैठा कमांडर फरतुल्लाह गौरी करवा रहा था. पकड़े गए चार आतंकियों में से एक मोहम्मद नुसरत पाकिस्तानी आतंकी है जो कि सीधे फरतुल्लाह से कॉन्टैक्ट में था.

कौन है फरतुल्लाह गौरी

पाकिस्तान में बैठकर आईएसआई के सपोर्ट से भारत के खिलाफ साजिश रचने वाला फरतुल्लाह गौरी सूफियान हैदराबाद का रहने वाला है. वह 1994 में सऊदी अरब भाग निकला था. वह तभी से हिंदुस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. पहले लंबे समय तक वह जैश से जुड़ा रहा लेकिन अब वह आईएसआई के इशारे पर आईएसआईएस के साथ मिलकर काम कर रहा है. भारतीय गृह मंत्रालय ने आतंकी फरतुल्लाह को A+ ग्रेड दिया है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.