Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

सुब्रमण्‍यम स्‍वामी बोले- मैं ईस्‍ट निजामुद्दीन में रहता हूं, किसे दूंगा वोट? कर दिया खुलासा

सुब्रमण्‍यम स्‍वामी बोले- मैं ईस्‍ट निजामुद्दीन में रहता हूं, किसे दूंगा वोट? कर दिया खुलासा

पिछले कुछ समय से पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दिल्ली में 25 मई को होने वाले छठे चरण के मतदान को लेकर बड़ा ऐलान किया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आलाकमान से नाराजगी की अटकलों के बीच उन्होंने 25 मई को बीजेपी को ही वोट देने की घोषणा की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “इस शनिवार (25 मई 2024) को मैं पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा को वोट दूंगा. वह दिल्ली के मेयर रह चुके हैं. जनता की सेवा का उनका रिकॉर्ड अच्छा है और वह लोकसभा सांसद बनने के योग्य हैं. मैं पूर्वी निजामुद्दीन में रहता हूं.”

नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े आलोचकों में होती है गिनती

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सुब्रमण्यम स्वामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े आलोचक माने जाते हैं. समय-समय पर वह पीएम मोदी, उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और बीजेपी के काम करने के तरीकों, फैसलों और नीतियों पर सवाल उठाते आए हैं. यही वजह है कि उनका पीएम मोदी से 36 का आंकड़ा माना जाता है. बताया जाता है कि इस वजह से दोनों के बीच करीब चार साल से कोई बात नहीं हुई है.

बीजेपी को ज्यादा सीटें मिलने की कर हैं भविष्यवाणी

इसी साल फरवरी में आई रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के 370 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 400 से ज्यादा सीटें जीतने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे पर डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि इस बार बीजेपी अपने पिछले चुनावी प्रदर्शन को पछाड़ देगी, क्योंकि पहली बार हिंदू अपनी पहचान पर गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्हें अब वह संकोच महसूस नहीं होता जो नेहरू के समय में उन पर थोपा गया था.

कौन हैं हर्ष मल्होत्रा?

हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से मेयर भी रह चुके हैं. पूर्वी दिल्ली में इनकी लोगों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है. साल 2012 में हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली की वेलकम कॉलोनी से पार्षद का चुनाव जीता था. हर्ष मल्होत्रा की गिनती दिल्ली बीजेपी के सक्रिय नेताओं में होती है. 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंस राज कॉलेज से बीएससी करने के बाद लॉ भी किया. हर्ष मल्होत्रा दिल्ली बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भी हैं.

Filed under Delhi India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.