Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

दिल्ली में मतदान के मद्देनजर मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, शराब की दुकानें और बाजार रहेंगे बंद

दिल्ली में मतदान के मद्देनजर मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, शराब की दुकानें और बाजार रहेंगे बंद

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर छठे चरण का मतदान 25 मई को किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए भी वोटिंग की जाएगी। 25 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। इस बीच दिल्ली में वोटिंग को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यानी कि दिल्ली मेट्रो ने वोटिंग को मद्देनजर अपने टाइम टेबल में बदलाव किया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारी समय से वहां पहुंच सकें। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि 25 मई को वोटिंग को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ट्रेन की सेवाओं सुबह 4 बजे से शुरू कर दी जाएंगी, ताकि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी इसका लाभ ले सकें और समय पर अपने कार्यस्थल पर पहुंच सकें।

दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव

बता दें कि ये 25 मई के दिन सभी लाइनों के लिए यह नियम बनाया गया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रों की सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 4 बजे से 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद पूरे दिन मेट्रो सेवाएं आम दिनों की तरह की सामान्य रहने वाली हैं। दिल्ली मेट्रो रेल प्रशासन ने लोगों से बदले टाइम टेबल के हिसाब से 25 मई को अपनी यात्रा को निर्धारित करने की अपील की है। यही नहीं दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान को ध्यान में रखते हुए शराब की दुकानों को दो दिन के लिए बंद रखा जाएगा। बता दें कि 23 मई की शाम को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद से ही शराब की दुकाने दिल्ली में बंद हैं।

शराब की दुकानें और बाजार बंद

बता दें कि 25 मई को मतदान पूरा खत्म होने तक गाजियाबाद बॉर्डर से 100 मीटर की दूरी तक सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि 25 मई को होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार की तरफ से छुट्टी की घोषणा की गई है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि अधिक संख्या में लोग मतदान कर सकें। वहीं दिल्ली की 700 बाजारों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। दुकान खोलने पर वहां कार्यरत कर्मचारियों को सीटीआई ने सवेतन अवकाश देने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक 25 मई को दिल्ली के सभी बाजार लगभग बंद ही रहने वाले हैं।

Filed under Delhi Elections

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.