Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

हिमाचल में गरजेंगे पीएम मोदी, झारखंड में अमित शाह और खरगे, पंजाब में मायावती तो यूपी में सीएम योगी करेंगे जनसभा

हिमाचल में गरजेंगे पीएम मोदी, झारखंड में अमित शाह और खरगे, पंजाब में मायावती तो यूपी में सीएम योगी करेंगे जनसभा

छठे चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार शाम थम गया। शनिवार को छठे चरण का मतदान होगा। वहीं, सभी पार्टियों ने अब सातवें यानी आखिरी चरण की तैयारी तेज कर दी है। इस बीच पीएम मोदी आज (शुक्रवार) को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। वहीं, जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आज महाराजगंज-कुशीनगर समेत इन जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

हिमाचल में कंगना के लिए रैली करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) मंडी और नाहन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और सुरेश कश्यप के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में पीएम मोदी की यह तीसरी और नाहन में पहली चुनावी रैली होगी। मोदी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पड्डल मैदान में रैली कर चुके हैं।

झारखंड में गरजेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गोड्डा से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. निशिकांत दुबे और दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मधुपुर स्थित रेलवे फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे देवघर में करेंगे जनसभा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आज झारखंड जा रहे हैं। वे देवघर के मोहनपुर में वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

कुशीनगर-बलिया में जनसभा करेंगे जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (शुक्रवार) को कुशीनगर, बलिया और सोनभद्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह कुशीनगर के किसान इंटर कालेज साखोपार, बलिया के जियर स्वामी यज्ञ स्थल जनाड़ी, दुबहड़ और सोनभद्र के हाइडिल मैदान राबर्ट्सगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

महाराजगंज में गरजेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव व गोरखपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पंजाब में जनसभा करेंगी मायावती

बसपा अध्यक्ष मायावती पंजाब के नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) में जनसभा को संबोधित करेंगी।

 

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.