Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

‘हिमाचल में BJP की चारों लोकसभा सीट पर जीत तय’, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज का कांग्रेस पर निशाना

‘हिमाचल में BJP की चारों लोकसभा सीट पर जीत तय’, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज का कांग्रेस पर निशाना

हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ा हुआ है. रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में दो जनसभाएं की. पहली जनसभा नाहन और दूसरी जनसभा ऊना में हुई. इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने 10 साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया. गांधी के बयान के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री और राज्यसभा सांसद रहे सुरेश भारद्वाज ने पलटवार किया है.

सुरेश भारद्वाज का राहुल गांधी पर निशाना

पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राहुल गांधी की नाहन की जनसभा को फ्लॉप बताया. सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नाहन जनसभा में राहुल गांधी ने सिर्फ मीडिया को ही गाली देने का काम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की किसी बात का जवाब नहीं दिया. नाहन के सबसे बड़े चौगान मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा हुई थी, लेकिन कांग्रेस के लोग उस मैदान पर जनसभा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई. इससे साफ हो गया है कि 4 जून को हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी.

4 जून को चारों सीट जीतेगी बीजेपी- भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश में सरकार में मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नाहन की सबसे बड़ी जगह नाहन का चौगान है. यहीं प्रधानमंत्री की रैली हुई. नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए न सिर्फ नाहन का चौगान भर गया, बल्कि बाहर भी जनता की भारी भीड़ लगी रही. जितनी भीड़ अंदर थी, उतनी ही भीड़ चौगान के बाहर भी थी.

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इन दिनों राहुल गांधी केवल एक जुमला बोलते हैं- ‘खटाखट खटाखट’. राहुल गांधी ने जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने जो विकास कार्य गिनवाए, उनका जवाब नहीं दिया. केवल मीडिया को गाली दी और उनको बिकाऊ कहा. सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मीडिया के खिलाफ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत है.

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी की जनसभा से साफ हो गया है कि 4 जून को हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी.

Filed under Himachal Pradesh

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.