Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बीते दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में विभव फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। ऐसे में बिभव की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।

बता दें कि पिछले सुनवाई में विभव कुमार की जमानत अर्जीपर तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। दिल्ली पुलिस को विभव की जमानत अर्जी पर सोमवार यानी आज ही जवाब दाखिल करना था।

कोर्ट में रो पड़ीं स्वाति मालीवाल

इससे पहले आज कोर्ट में जिस वक्त सुनवाई हो रही थी, उस दौरान स्वाति मालीवाल कोर्ट रूम में ही मौजूद थीं। इस दौरान जब स्वाति मालीवाल के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से निकलने की वीडियो कोर्ट में जज को दिखाया जा रहा था और एफआईआर के बारे में विभव के वकील जज को बता रहे थे, उस समय स्वाति मालीवाल की आंखों में आंसू आ गए। स्वाति मालीवाल इस दौरान कोर्ट रूम में ही रोने लगी और फिर चुप होकर कार्यवाही सुनने लगीं।

राज्यसभा पद से इस्तीफा नहीं दूंगी- स्वाति मालीवाल

बता दें कि विभव कुमार पर आरोप लगाए जाने और उनकी गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी की तरफ से स्वाति मालीवाल पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे थे। इस बीच यह सवाल भी उठ रहे थे कि क्या स्वाति मालीवाल राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देंगी। चर्चा ये भी थी कि अगर स्वाति मालीवाल अपने पद से इस्तीफा देती है तो उनकी जगह पर आम आदमी पार्टी अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा भेज सकती है। बीते दिनों न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुझे सांसद बने रहने की कोई लालसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि ये मुझे प्यार से बोलते तो मैं हर हाल में रिजाइन कर देती, मुझे कोई समस्या नहीं है। मुझे नहीं लगता कि कोई पद बंधी हूं। मुझे लगता है कि मैंन बहुत काम किया है और मैं काम बिना पद के भी कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से इन्होंने मुझे मारा और पीटा है अब चाहे दुनिया की कोई शक्ति लग जाए मैं किसी भी हाल में इस्तीफा देने वाली नहीं हूं।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.