Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

लोकतंत्र में दुश्मनी नहीं होती…ओडिशा देखूं या नवीन पटनायक से संबंध- PM मोदी

लोकतंत्र में दुश्मनी नहीं होती…ओडिशा देखूं या नवीन पटनायक से संबंध- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए इंटरव्यू में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अपने संबंधों को लेकर बात की. इस दौरान जब उनसे ये पूछा गया कि ओडिशा में चुनाव होने वाले हैं, एक समय में नवीन पटनायक के साथ आपके अच्छे संबंध थे, उन्होंने कई मौकों पर आपको सपोर्ट भी किया, अब आप लोगों का अलायंस नहीं है और आपस में एक दूसरे से लड़ रहे हैं, इसे आप किस तरह से देख रहे हैं? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ हमारे संबंध अच्छे ही हैं.

लोकतंत्र में हमारी किसी से दुश्मनी नहीं

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमारी दुश्मनी नहीं होती है. पीएम मोदी ने कहा कि संबंध अच्छे होने ही चाहिए. अब सवाल ये हैं कि मैं मेरे संबंधों को संभालूं या ओडिशा के भाग्य की चिंता करूं. तब मैंने रास्ता चुना कि मैं ओडिशा के उज्जवल भविष्य के लिए अपने आप को खपा दूंगा. उसके लिए मेरे संबंधों की अगर मुझे बलि चढ़ानी पड़ेगी तो मैं बलि चढ़ाऊंगा और चुनाव के बाद कनविंस करूंगा क्योंकि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है.

25 साल से ओडिशा में नहीं हो रही प्रगति

पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल से ओडिशा में प्रगति नहीं हो रही है. सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि कुछ ऐसे लोगों की टोली है, जिसने पूरे ओडिशा की व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है. ओडिशा अगर उन बंधनों से बाहर आएगा तो ओडिशा खिलेगा.

ओडिशा का भाग बदलने वाला है

उन्होंने कहा कि ओडिशा के स्मिता का सवाल है. ओडिशा के पास इतने प्राकृतिक संसाधन हैं. इतने समृद्ध राज्य में गरीब लोगों को देखकर दुख होता है. ओडिशा भारत के समृद्ध राज्यों में से एक है. बहुत अधिक प्राकृतिक संपदा है और ओडिशा भी भारत के गरीब लोगों के राज्यों में से एक है. इसलिए ओडिशा के लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए इसके लिए सरकार जिम्मेदार है. ओडिशा का भाग बदलने वाला है. वहां सरकार बदल रही है. मैंने कहा है कि ओडिशा की वर्तमान सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून है और 10 जून को बीजेपी के मुख्यमंत्री ओडिशा में शपथ लेंगे.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.