Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

बाजार में जारी तेजी पर लग गई ब्रेक, सेंसेक्स 200 और निफ्टी 40 अंक लुढ़का

बाजार में जारी तेजी पर लग गई ब्रेक, सेंसेक्स 200 और निफ्टी 40 अंक लुढ़का

मंगलवार के कारोबारी सत्र में स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार रहा। आज सुबह बाजार तेजी के साथ खुला लेकिन बाजार बंद होने से कुछ घंटे पहले दोनों इंडेक्स सीमित दायरे में कारोबार करने लगे।

आज सेंसेक्स 220.05 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 75,170.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 44.30 अंक या 0.19 फीसदी फिसलकर 22,888.15 अंक पर बंद हुआ है।

आज के सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों बिकवाली देखने को मिली थी। हालांकि फार्मा, FMCG सेक्टर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं,रियल्टी, PSE,मेटल, इंफ्रा और एनर्जी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुआ।

रुपये के मूल्य में गिरावट

आज विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। सुबह के कारोबार में रुपया 83.14 पर खुला और इंट्रा-डे में 83.10 के उच्चतम और 83.19 के निचले स्तर को छू गया। अंततः दिन के लिए 83.18 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 5 पैसे कम है।

पिछले सत्र में रुपये ने अपना शुरुआती लाभ कम कर दिया और दिन के लिए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 83.13 पर बंद हुआ।

Filed under Business India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.