Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 31°C

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, ‘जब नतीजे आएंगे तब…’

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, ‘जब नतीजे आएंगे तब…’

लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम चरण एक जून को है. इसके बाद 4 जून 2024 को नतीजे सबके सामने होंगे और ये साफ हो जाएगा कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और गुना से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है, ‘4 जून को जब नतीजे आएंगे तब भारत का परचम विश्व पटल पर लहराएगा.’

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा, “लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान एक जून को है. देश का एक-एक नागरिक इस अंतिम चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे. 4 जून को जब नतीजे आएंगे तब भारत का परचम विश्व पटल पर लहराएगा. प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी पारी में भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में 2027 तक उभारने की दिशा में हम सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे.”

लोकसभा चुनाव 2024 का सातवां चरण एक जून को

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून 2024 को होगा. सुबह 7.00 बजे से लेकर शाम 6.00 बजे तक वोटिंग होगी. इसके बाद चार जून को नतीजों की घोषणा की जाएगी. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में चुनाव होना है. इससे पहले पीएम तमिलनाडु के कन्याकुमारी में 45 घंटे की साधना में लीन हो गए हैं.

मध्य प्रदेश में चार चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव

मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए चार चरणों में मतदान संपन्न कराया गया. 19 अप्रैल से लेकर 13 मई के बीच सभी 29 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई. ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान हुआ. बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. दोनों की किस्मत का फैसला चार जून को हो जाएगा.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.