Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण आज, पीएम मोदी-शाह,राहुल और खरगे ने लोगों से की मतदान की अपील

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण आज, पीएम मोदी-शाह,राहुल और खरगे ने लोगों से की मतदान की अपील

आज देश में लोकसभा चुनाव का 7वां और अंतिम चरण है। सुबह 7 बजे से 57 संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा कुछ राज्‍यों में विधानसभा चुनाव भी हैं। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों से वोट डालने की अपील की है।

वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, आज 2024 के लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है, इसलिए मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। मुझे उम्मीद है कि युवा और महिला मतदाता रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आइए हम सब मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं।

आपके एक वोट में आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज का दिन महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ‘आज एक महत्त्वपूर्ण दिन है, जब देश में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, क्योंकि आपके एक वोट में सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति है। आपका एक वोट सिर्फ एक लोकसभा या प्रत्याशी का परिणाम तय करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा आग्रह है कि एक ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व चुनें, जिसने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण से देश को मुक्त करने के साथ-साथ अपने वादों को पूरा करके दिखाया हो। जिसने विकास को गति देने के साथ सीमाओं को सुरक्षित भी किया हो, हर गरीब तक स्वास्थ्य, घर, बिजली व गैस जैसी सुविधाएं पहुंचायी हो और भारत की संस्कृति व सांस्कृतिक प्रतीकों को संरक्षित किया हो।’

आप सावधानी से अपना वोट डालें: खरगे

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाताओं से सावधानी से मतदान करने की अपील की और कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण और समान अवसरों का एक नया युग उनके लिए संकेत है। उन्होंने कहा, ‘हमारे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई आज से शुरू हो रही है।’

उन्होंने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियो, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान कर रहे 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप सावधानी से अपना वोट डालें। एक ऐसा भविष्य जहां न्याय आपका इंतजार कर रहा है। आर्थिक सशक्तिकरण और समान अवसरों का एक नया युग आपके लिए संकेत है।’

खोल दीजिए हर कोने में मोहब्बत की दुकान: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘आज पहले चरण का मतदान है! याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है। इसलिए बाहर निकलिए और पिछले 10 साल में देश की आत्मा को दिए गए जख्मों पर अपने ‘वोट का मरहम’ लगाकर लोकतंत्र को मजबूत कीजिए। नफरत को हरा कर खोल दीजिए हर कोने में ‘मोहब्बत की दुकान’।’

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.