Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

दिल्ली जल संकट पर सियासी खींचतान के बीच क्या निकलेगा कोई हल? आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली जल संकट पर सियासी खींचतान के बीच क्या निकलेगा कोई हल? आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली जल संकट पर सियासी खींचतान के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन की बेंच हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगी. बीते दिनों दिल्ली सरकार ने अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर याचिका डाली थी. शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतरिक्त पानी देने की याचिका लगाई थी. इसमें कहा गया था कि भीषण गर्मी में दिल्ली की पानी की जरूरत बढ़ गई है.

याचिका में ये भी कहा गया था कि देश की राजधानी की जरूरत पूरा करना सबकी जिम्मेदारी है. इसके अलावा  दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने भी इस बाबत केंद्र सरकार को पत्र लिखा था. केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी में आतिशी ने दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की थी. उन्होंने केंद्रीय जलमंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखकर कहा था कि दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण पानी की कमी हो रही है. हरियाणा से कम पानी आ रहा है. दिल्ली वालों को हीट वेव में ज्यादा पानी की ज़रूरत है. आतिशी ने अपनी चिट्ठी में केंद्र सरकार से हरियाणा या उत्तर प्रदेश से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की थी.

पानी को लेकर CM केजरीवाल ने की थी BJP से अपील

दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से अपील की थी. उन्होंने कहा था कि BJP भारतीय जनता पार्टी हरियाणा और यूपी सरकार से बात कर के दिल्ली को पानी दिलाएं. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ये राजनीति का नहीं मिलकर काम करने का समय है. उन्होंने कहा था कि इस भीषण गर्मी में दिल्ली में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गई है और जो पानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलता था, उसमें भी कमी कर दी गई है. हम सबको मिलकर इसका हल निकालना है.

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच पानी की किल्लत

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच कई इलाकों में पानी की समस्या हो गई है. पिछले कुछ दिनों से लोगों को लगातार पानी के लिए सफर करना पड़ रहा है. टैंकरों से लोगों को पानी पहुंचाया जा रहा है. टैंकरों से पानी लेते समय यहां जबरदस्त भीड़ हो जाती है. दिल्ली के सीएम ने कहा अगर बीजेपी हरियाणा और यूपी की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दें तो हम बीजेपी के इस कदम की खूब सराहना करेंगे. इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है. इसके कारण देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है.

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.