Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

PM मोदी की लोकसभा चुनाव में जीत पर पाकिस्तानी पत्रकार से ये क्या बोल गई मुस्लिम लड़की, वीडियो वायरल

PM मोदी की लोकसभा चुनाव में जीत पर पाकिस्तानी पत्रकार से ये क्या बोल गई मुस्लिम लड़की, वीडियो वायरल

पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए लोकसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े को पार गई है. एनडीए के सभी घटक दल एक सुर में नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने की बात कह रहे हैं. इस चुनाव की चर्चा पूरी दुनिया में है, क्योंकि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. मोदी के जीत की चर्चा पाकिस्तान में भी तेजी हो रही है. पाकिस्तानी यूट्यूबर से सोहैब चौधरी से भारतीय मुस्लिम लड़की ने बीजेपी के चुनाव जीतने की वजह बताई है.

नाजिया इलाही खान ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने देश के लिए काम किया है, उनका जीतना पहले से तय था. सोहैब चौधरी ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विपक्षी दल तो कह रहे हैं कि एग्जिट पोल में बीजेपी के आंकड़े गलत बताए गए हैं, वैसे तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. इसपर नाजिया ने कहा कि जब कोई बच्चा पढ़ाई के दौरान कम अंक पाता है तो वह सिर्फ बहानेबाजी करता है. घर का माहौल ठीक नहीं था, घर में शादी पड़ गई थी, टीचर्स मुझसे नाराज थे, यही हालत आज विपक्ष की है.

राम मंदिर बनने से विपक्ष हुआ नाराज

सोहैब चौधरी ने कहा कि अटल विहारी बाजपेयी ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में राम मंदिर बनाने को कहा था और बीजेपी ने साल 2014 और 2019 के चुनाव में भी राम मंदिर बनाने की घोषणा की थी. इसपर नाजिया ने कहा कि विपक्ष लगातार बीजेपी को चिढ़ाता था कि ‘मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे.’ अब मंदिर बन गया है तो इनको तकलीफ हो रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=6LeupYe_49g&t=576s

कुछ घंटों में नरेंद्र मोदी लेने वाले हैं शपथ

नाजिया इलाही खान ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को वोट न करने की बड़ी वजह है. भारत की जनता यह जान चुकी थी कि इस इंडी गठबंधन में इतने सारे दल हैं. कहीं ऐसा न हो कि 2024 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री हों, 2025 में अरविंद केजरीवाल हो जाएं और 2026 में सोनिया गांधी प्रधानमंत्री हो जाएं. इसी तरह से पांच साल तक प्रधानमंत्री बदलते रहे तो क्या होगा. नाजिया ने कहा कि हर एक मामले में भारत आज बहुत आगे जा चुका है. अगले कुछ घंटों बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.

Filed under India World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.