Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

भाजपा ने दिल्ली में बुलाई मेगा बैठक, सभी सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक होंगे शामिल

भाजपा ने दिल्ली में बुलाई मेगा बैठक, सभी सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद अब केंद्र में सरकार के गठन की तैयारियां चल रही हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन बहुमत हासिल कर चुका है। बीते बुधवार को हुए एनडीए की बैठक में एनडीए के नेताओं ने पीएम मोदी को अपना समर्थन दिया है। अब भाजपा ने दिल्ली में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, कल होने वाली इस बैठक में भाजपा के सभी जीते हुए सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक शामिल होने वाले हैं।

सीएम योगी भी पहुंचेंगे

जानकारी के मुताबिक, आज शाम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली आ रहे हैं। उत्तराखंड के सीएम कल की बैठक के लिए दिल्ली आ गए है। कई अन्य राज्यो के सीएम भी कल की बैठक के लिए आज दिल्ली आ रहे हैं। बीजेपी के सभी सीएम और डिप्टी सीएम को भी बुलाया गया है। खबर है कि भाजपा कल अपने सभी जीते हुए सांसदो के साथ बैठक करेगी।

शिवराज को भी न्योता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दोनों उपमुख्यमंत्री जगजीत देवड़ा और राजेश शुक्ला भी बैठक में शामिल होंगे। भाजपा आलाकमान ने इसके साथ ही अपने तमाम निर्वाचित सांसदों को शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली तलब किया है।

नायडू के घर भी हो रही बैठक

दिल्ली में भाजपा की बैठक होने जा रही है तो वहीं, दूसरी ओर अमरावती में तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के घर भी पार्टी के सांसद पहुंचने लगे हैं। आज नायडू सभी सांसदों से मुलाकात कर केंद्र की सत्ता में भागीदारी के विषय पर चर्चा करेंगे। ये मैराथन बैठक शाम 4 बजे तक चलेगी। आपको बता दें कि नायडू एनडीए में सहयोगी हैं और उनके पास लोकसभा के 16 सांसद हैं।

Filed under India Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.