Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

राजस्थान में सरकारी नौकरियों की निकलने वाली है वैकेंसी! सीएम भजनलाल ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की

राजस्थान में सरकारी नौकरियों की निकलने वाली है वैकेंसी! सीएम भजनलाल ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न विभाग की भर्ती के संबंध में शनिवार को सभी विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि लंबे समय से अटकी भर्ती तो जल्द से जल्द पूरा किया जाए। मीटिंग में सीएम भजनलाल ने कहा कि राजस्थान सरकार की भर्ती प्रक्रिया की के संबंध में समीक्षा बैठक ली और प्रदेश सरकार की विभिन्न भर्तियों की वर्तमान प्रगति एवं उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही अधिकारियों तो आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम भजनलाल ने कही ये बात

सीएम ने ट्वीट कर बताया कि युवाओं के ‘स्वर्णिम भविष्य’ हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। ‘सशक्त युवा, समृद्ध राजस्थान’ के संकल्प के अनुरूप हमारी सरकार के कार्यकाल में पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ हो रही भर्तियों से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है।

नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर सीएम ने लिया फीडबैक

बताया जा रहा है कि सीएम भजनलाल ने नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाए। माना जा रहा है कि सीएम के मीटिंग के बाद प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रिया आने वाले महीनों में शुरू की जा सकती है।

नीट में अनियमितता की आशंकाओं की जांच हो: गहलोत

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं की जांच करवाने की मांग की है। गहलोत के अनुसार केन्द्र सरकार और एनटीए इसे गंभीरता से लेकर जांच करें एवं सभी के साथ न्याय सुनिश्चित करें। गहलोत ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली नीट परीक्षा में अनियमितताओं और अंकों में बढ़ोत्तरी के आरोपों के बीच यह मांग उठाई है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पहले नीट परीक्षा और अब इसके रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की आशंकाएं जताई हैं। रिजल्ट में कई बच्चों के एक ही सेंटर से पूरे में से पूरे अंक मिलने, आसपास रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों के टॉप करने समेत ऐसी कई बातें सामने आ रही हैं जिससे परीक्षा में गड़बड़ी की आशंकाओं को बल मिलता है।

 

Filed under India Education Rajasthan

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.