Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

छत्तीसगढ़ में बड़ी स्ट्राइक, पुलिस ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया, सेना का एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में बड़ी स्ट्राइक, पुलिस ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया, सेना का एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ में आठ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, वहीं मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच अभी तक मुठभेड़ जारी है। नारायणपुर जिले के माड़ इलाके में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक कुल 8 नक्सली मारे गए हैं और ड्यूटी के दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। वहीं दो जवान घायल हो गए हैं।

दुर्गम इलाका है अबूझमाड़

बता दें कि अबूझमाड़ एक पहाड़ी, वन क्षेत्र है जो नारायणपुर, बीजापुर जिले और दंतेवाड़ा जिले में आता है। भौगोलिक रूप से यह काफी हद तक दुर्गम इलाका है और यह क्षेत्र माओवादियों की गतिविधियों का केंद्र माना जाता है।  आज सुबह अभुजमाढ़ के जंगल में उस समय गोलीबारी शुरू हो गई, जब चार जिलों – नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

12 जून को शुरू किया है ऑपरेशन

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में चार जिलों के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 53वीं बटालियन के जवान शामिल हैं। यह ऑपरेशन 12 जून को शुरू किया गया था। यह ऑपरेशन पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) कंपनी नंबर पर सुरक्षा बलों द्वारा किया गया सबसे बड़ा हमला था, जिसमें छह नक्सली मारे गए थे। मारे गए नक्सलियों पर कुल 38 लाख रुपये का इनाम था। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह माओवादियों को मार गिराने के कुछ दिनों बाद ही यह घटना सामने आई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार महीनों में छत्तीसगढ़ में 90 से ज्यादा नक्सली एनकाउंटर में मारे गए हैं. वहीं 123 से ज्यादा नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान करीब 250 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है.

मुख्यधारा में लौटने पर किया स्वागत

इससे पहले इस महीने ही छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले  में दो महिलाओं समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया था.

वहीं इस महीने ही शुरुआत में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 35 नक्सलियों ने पुलिस और CRPF अफसरों के सामने सरेंडर कर किया था. इनके मुख्यधारा में लौटने पर इन सभी नक्सलियों का अफसरों ने स्वागत किया था

Filed under Chhattisgarh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.