Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

दिल्ली एयरपोर्ट पर बत्ती गुल! अंधेरे में यात्री परेशान, मची अफरा-तफरी; फ्लाइट्स में देरी

दिल्ली एयरपोर्ट पर बत्ती गुल! अंधेरे में यात्री परेशान, मची अफरा-तफरी; फ्लाइट्स में देरी

दिल्ली में बिजली कटौती ने बेहाल कर रखा है. अब कटौती की मार दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पड़ी है. एयरपोर्ट पर काफी देर तक बिजली गुल होने की वजह से अफरातफरी मच गई. यात्रियों के साथ स्टाफ भी परेशान हो गए. चेक इन से लेकर बोर्डिंग तक सभी काम ठप पड़ गए. कटौती का असर उड़ानों पर भी पड़ा. कई उड़ानें लेट हो गईं.

दिल्ली एयरपोर्ट पर बिजली की सप्लाई दोपहर करीब 2.30 बजे बंद हुई थी. इस दौरान सभी स्कैनर मशीनें बंद हो गईं, सभी सिस्टम बंद हो गए और सेंट्रलाइज एसी भी बंद हो गया. स्कैनिंग मशीनें बंद हो जाने की वजह से एंट्री गेट पर ही लंबी कतारें लग गईं और यात्री गर्मी में परेशान होते रहे. वहीं पूरा सिस्टम बंद हो जाने की वजह से एयरपोर्टकर्मी भी बिजली की सप्लाई चालू होने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए.

फ्लाइट्स में देरी

एयरपोर्ट पर पावर सप्लाई के ठप हो जाने की वजह से कई डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर असर पड़ा है. इस दौरान यात्री न तो सिक्योरिटी चेकिंग पूरी कर पा रहे थे, न तो चेक इन कर पा रहे थे. जितनी देर तक बिजली ठप रही उतनी देर तक फ्लाइट्स की उड़ानें भी प्रभावित हुए हैं. साथ ही सभी कामों में देरी होने की वजह से अगले कुछ घंटों तक उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स में भी देर होने की संभावना है.

ये सुविधाएं रहीं ठप

एयरपोर्ट पर बिजली ठप होने के कुछ देर बाद वापस सप्लाई शुरू की गई लेकिन तब तक सारा सिस्टम बंद हो गया था. इसके बाद पूरे सिस्टम को रीस्टार्ट होनें में भी काफी देर लग गई. जिसकी वजह से यात्रियों का अच्छा-खासा समय बर्बाद हुआ है. पावर कट के दौरान चेक इन सिस्टम, सुरक्षा जांच के लिए उपयोग किए जाने वाले डोर फ्रेम (मेटल डिटेक्टर), इमीग्रेशन ब्यूरो और एयरोब्रिज के सभी ऑपरेशन पर असर पड़ा.

दिल्ली में बिजली का संकट

दिल्ली फिलहाल भीषण गर्मी में कई तरह के संकटों से जूझ रही है. इसमें सबसे बड़ा संकट भीषण गर्मी का है, दूसरा बड़ा संकट पानी का है और तीसरा बड़ा संकट बिजली का है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली बिजली गुल की समस्या से जूझ रही है. मध्य और पूर्वी दिल्ली के इलाकों में यह संकट बना हुआ है.

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.