Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 35°C

गीता कॉलोनी, वसंत विहार, ओखला… दिल्ली के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत, टैंकर देखते ही टूट पड़ रहे लोग

गीता कॉलोनी, वसंत विहार, ओखला… दिल्ली के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत, टैंकर देखते ही टूट पड़ रहे लोग

दिल्ली की जनता पानी के संकट से जूझ रही है. हफ्ते भर से भी ज्यादा दिन बाद भी दिल्ली प्यासी है. सियासत भी खूब हो रही है. बीजेपी से लेकर कांग्रेस नेता तक दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को घेर रहे हैं और पानी की समस्या दूर करने में उदासीनता बरते जाने के आरोप लगा रहे हैं. हालात कुछ ऐसे हैं कि दिल्ली के कई इलाकों में टैंकर देखते ही पानी के लिए लोग टूट पड़ते हैं. जो विजुअल आ रहे हैं, वो समस्या की गंभीरता को खुद बयां कर रहे हैं.

देश के कई राज्यों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से भभक रहा है. हीट वेव से लोग बेहाल हैं. गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है. मौसम की ऐसी मार के बीच दिल्ली-NCR के लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है. राष्ट्रीय राजधानी में भी पानी की मारा-मारी देखने को मिल रही है. गीता कॉलोनी, वसंत विहार, ओखला जैसे अनगिनत इलाकों में पानी की भारी किल्लत है. यहां टैंकर देखते ही लोग टूट पड़ रहे हैं.

टैंकर देखते ही टूट पड़ते हैं लोग

दिल्ली के गीता कॉलोनी क्षेत्र में इस समय टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है. स्थानीय लोग पानी के संकट से चिंतित हैं. यहां जैसे ही टैंकर आने की खबर मिलती है तो लोग पानी के लिए टूट पड़ते हैं. पानी के लिए लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. दिल्ली के स्थानीय लोगों को टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है.

इसी तरह वसंत विहार क्षेत्र में कुसुमपुर पहाड़ी में लोग भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं और टैंकर के भरोसे दिन काट रहे हैं. यहां टैंकर आते ही पानी की मारा-मारी शुरू हो जाती है.

ओखला इलाके के विजुअल भी हैरान करने वाले हैं. यहां लोगों को टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है. पानी के लिए लोगों की लाइनें देखने को मिल रही हैं.

बीजेपी ने AAP सरकार को जिम्मेदार ठहराया

बीजेपी ने दिल्ली के जल संकट के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. अलग-अलग इलाकों में बीजेपी फिर सड़कों पर उतरी. सांसद मनोज तिवारी ने मुखर्जी नगर में विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन की वजह से जल संकट है. बीजेपी का कहना है कि अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए आम आदमी पार्ची बीजेपी की हरियाणा ससरकार पर दोषारोपण कर रही है. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली बोर्ड के दफ्तर के सामने मटका तोड़कर अपना गुस्सा व्यक्त किया.

बीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शन

मनोज तिवारी ने जल मंत्री आतिशी पर दिल्ली की पानी की स्थिति के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि शहर का 55 प्रतिशत पानी बर्बाद हो रहा है और सरकार पर पानी को टैंकर माफिया को बेचने का आरोप लगाया. डीजेबी के अलग-अलग दफ्तरों पर हुए प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रामवीर विधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल और योगेंद्र चंदौलिया शामिल हुए.

 

Filed under India Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.