click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: कांग्रेस छोड़ बेटी श्रुति के साथ बीजेपी में शामिल हुईं किरण चौधरी, पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Haryana > कांग्रेस छोड़ बेटी श्रुति के साथ बीजेपी में शामिल हुईं किरण चौधरी, पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप
HaryanaTop News

कांग्रेस छोड़ बेटी श्रुति के साथ बीजेपी में शामिल हुईं किरण चौधरी, पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

हरियाणा की वरिष्ठ कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी कांग्रेस छोड़ आज भाजपा (BJP) में शामिल हो गईं। इन्होंने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Last updated: 2024/06/19 at 12:10 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश की दिग्गज नेताओं में शुमार वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी आज बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं. एक दिन पहले मां-बेटी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं और उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है.

Contents
आज यहां पर सैलाब उमड़ाः श्रुतिमां-बेटी ने हुड्डा पर लगाए आरोपटिकट नहीं मिलने से चल रही थीं नाराज

#WATCH दिल्ली: पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा नेता तरुण चुघ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं। pic.twitter.com/0mZv9g2vpL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2024

किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं. बीजेपी में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने कहा, “ये फैसला मैंने हमारे नेतृत्व और हमारे पीएम जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प रखा, उनसे प्रेरित होकर लिया. पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए जो कार्य किए हैं उसी के कारण दिल्ली में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है.”

#WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा, "ये फैसला मैंने हमारे नेतृत्व और हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प रखा है, उनसे प्रेरित होकर लिया… पीएम मोदी ने देशहित के जो कार्य किए हैं उसी के कारण तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की… https://t.co/BVkaMKQdf8 pic.twitter.com/54zcI3ktJk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2024

बीजेपी में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नई शुरुआत, एक नया प्रभात. आज सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के लिए उन्नत क्षेत्र और प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हमारा वचन है कि चौ. बंसीलाल के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए हरियाणा और क्षेत्रवासियों के हित में सदैव समर्पित रहेंगे.”

नई शुरुआत
एक नया प्रभात

आज सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना हेतु उन्नत क्षेत्र व प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हमारा वचन है कि चौ.बंसीलाल जी के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए हरियाणा… pic.twitter.com/jLoiu9FLEZ

— Kiran Choudhry (@officekiran) June 19, 2024

आज यहां पर सैलाब उमड़ाः श्रुति

हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव कराए जाना है. बीजेपी पिछले 10 साल से यहां पर सत्तारुढ़ है और पार्टी जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है. जबकि कांग्रेस की कोशिश है कि 10 साल के वनवास को खत्म किया जाए.

#WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी ने कहा, "ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है… हम भाजपा में जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें। मैं अपने नेतृत्व मनोहर… https://t.co/BVkaMKQdf8 pic.twitter.com/sQSdEhTiRw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2024

श्रुति चौधरी ने कहा, “ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है. हम बीजेपी में जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें. मैं अपने नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुघ का इस मौके के लिए धन्यवाद करती हूं.” इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का अपनी पार्टी में बहुत-बहुत स्वागत और धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के साथ मिलकर भाजपा एक परिवार की तरह हरियाणा को मजबूत करने का काम करेगी.”

#WATCH दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "…मैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का बहुत-बहुत स्वागत और धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के साथ मिलकर भाजपा एक परिवार की तरह हरियाणा को मजबूत करने का काम करेगी… आपका और आपके… https://t.co/BVkaMKQL4G pic.twitter.com/Ei9aTBac37

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2024

मां-बेटी ने हुड्डा पर लगाए आरोप

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र से विधायक किरण चौधरी ने मंगलवार को बताया कि वह और श्रुति चौधरी कल बुधवार को दिल्ली में बीजेपी में शामिल होंगी. मां-बेटी के बीजेपी में शामिल होने से हरियाणा में पार्टी को मजबूती मिल सकती है.

किरण (69) ने खरगे को भेजे अपने पत्र में लिखा कि कांग्रेस की हरियाणा इकाई को ‘निजी जागीर’ के रूप में चलाया जा रहा है, जबकि श्रुति चौधरी की ओर से इशारा किया गया कि प्रदेश इकाई एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द चल रही है, जिसने अपने ‘स्वार्थ’ के लिए पार्टी के हितों से समझौता कर लिया.

टिकट नहीं मिलने से चल रही थीं नाराज

माना जा रहा है किरण चौधरी लोकसभा चुनाव के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से बेटी श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चल रही थीं. साथ ही वह राज्य में पार्टी द्वारा टिकट बंटवारे से भी खुश नहीं थीं.

दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव और सिरसा से चुनी गईं लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने भी पिछले दिनों (12 जून) को पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष कहा था कि यदि आलाकमान को उचित ‘फीडबैक’ मिला होता और तो कांग्रेस हरियाणा से सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकती थी.

कांग्रेस ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कुरुक्षेत्र सीट पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया था. आम आदमी पार्टी को यहां पर हार मिली. जबकि बीजेपी और कांग्रेस दोनों को 5-5 सीटों पर जीत मिली.

 

You Might Also Like

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

TAGGED: @india, bhartiya janta party, bjp government, breakingnews, Delhi BJP Headquarters, former CM Manohar Lal Khattar, Haryana, Haryana CM Nayab Singh Saini, haryana congress, hindinews, Kiran Choudhary, oneindianews, oneindianewscom, Shruti Choudhary

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ईरान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 4 की मौत; 120 लोग हुए घायल
Next Article भीषण गर्मी बनी जानलेवा, मक्का में 550 से अधिक हाजियों की हुई मौत; 52°C के करीब पहुंचा पारा

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन
Delhi India Top News June 10, 2026
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल
Delhi India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान
Delhi India Top News June 10, 2026
हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.