Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 35°C

गाजा में इजरायल ने फिर बरपाया कहर, UN कर्मचारी और बच्चों समेत 6 से ज्यादा मौतें

गाजा में इजरायल ने फिर बरपाया कहर, UN कर्मचारी और बच्चों समेत 6 से ज्यादा मौतें

मध्य गाजा में इजरायली बमों ने एक बार फिर दहशत मचा दिया है। इजरायल के हवाई हमलों में शुक्रवार को मध्य गाजा में दो बच्चों और संयुक्त राष्ट्र के एक कर्मी समेत 6 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई। फिलस्तीनी अस्तपाल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दीर अल-बलाह शहर में अल अक्सा शहीद अस्पताल के अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाजा में सलाह अल-दीन मार्ग पर मघाजी शरणार्थी शिविर के पास एक इजरायली हमले में तीन वयस्कों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक व्यक्ति ने संयुक्त राष्ट्र की वर्दी पहन रखी थी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि नुसेरात शरणार्थी शिविर में हुए हमले में भी एक वयस्क और दो बच्चों की मौत हो गई। इजराइली सेना ने इन हमलों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इजरायल अपने हमलों में आम नागरिकों की मौत के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराता है। उसका कहना है कि इजरायल आम लोगों की आड़ में अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है जबकि हमास ने इन आरोपों से इनकार किया है और इजरायल पर आम लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई पर फिर होगी वार्ता

इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि इजरायली वार्ताकारों का एक दल हमास के साथ संघर्ष विराम और बंधकों की अदला-बदली के समझौते पर अगले सप्ताह वार्ता फिर से शुरू करेगा। इससे यह संकेत मिलता है कि गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते की दिशा में प्रगति हो रही है। हमास द्वारा सात अक्टूबर को किए गए हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की थी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस युद्ध में 38,000 से अधिक फिलस्तीनी मारे गए है।

Filed under India World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.