Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

वियना में वाद्य यंत्रों की धुन पर गूंजा वंदेमातरम, ऑस्ट्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नए अंदाज में ग्रैंड वेलकम

वियना में वाद्य यंत्रों की धुन पर गूंजा वंदेमातरम, ऑस्ट्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नए अंदाज में ग्रैंड वेलकम

रूस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं. राजधानी वियना में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम हुआ है. दरअसल, 41 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया दौरे पर पहुंचा है. इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी ऑस्ट्रिया दौरे पर गई थीं. वियना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद पीएम मोदी होटल रिट्ज कार्लटन पहुंचे. होटल पहुंचकर पीएम ने भारतीय लोगों से मुलाकात की.

होटल में पीएम मोदी के स्वागत में वंदे मातरम की धुन बजाई गई, जिससे वियाना गूंज उठा. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्टेट डिनर के लिए ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मिलने पहुंचे. डिनर के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई.पीएम मोदी भी इस शानदार स्वागत के मुरीद हो गए। बता दें कि बीते 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है।

बता दें कि रूस की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के वियना पहुंचते ही उन्हें गला लगा लिया और प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी खींची। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में अपने इस शानदार स्वागत के लिए कार्ल नेहमर का एक्स पर धन्यवाद किया है साथ ही उस पल की कई खास तस्वीरों को भी शेयर किया है।

उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज ऑस्ट्रिया में कई अलग अलग कार्यकर्मों में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी वियना में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे. वह ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीयों से भी संवाद करेंगे. पीएम मोदी आज दोपहर 1.45 बजे ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग करेंगे और 3 बजे सीईओ के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद 4 बजे पीएण मोदी ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ लंच करेंगे. शाम 5.30 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और गहरे होंगे. वहीं भारत-ऑस्ट्रिया स्टार्टअप ब्रिज को और भी रफ्तार मिलने की संभावना है.

पीएम मोदी को रूस ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉस्को में रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी को सम्मानित किया. 2019 में पीएम मोदी के रूस दौरे पर मॉस्को ने ये सम्मान देने का ऐलान किया था. रूस में ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल सम्मान सबसे बेहतर काम करने वाले नागरिक या फिर सेना से जुड़े लोगों को दिया जाता है. पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान मिलना भारत और रूस के बीच गहरी दोस्ती की प्रतीक है. रूस का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय और चौथे गैर रूसी व्यक्ति हैं. पीएम मोदी के अलावा यह सम्मान अजरबैजान के नेता हैदर अलीयेव, कजाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति सुल्तान और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दिया गया है.

Filed under India World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.