Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

आर बालासुब्रमण्यम ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने उनकी किताब पर किए हस्ताक्षर

आर बालासुब्रमण्यम ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने उनकी किताब पर किए हस्ताक्षर

डा. आर बालासुब्रमण्यम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने उनकी किताब पावर विदइन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेन्द्र मोदी की एक प्रति पर हस्ताक्षर किए।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व यात्रा को दर्शाती है और पश्चिमी और भारतीय ²ष्टिकोण से इसकी व्याख्या करती है। यह किताब उन लोगों के लिए एक रोडमैप प्रदान करती है जो सार्वजनिक सेवा के जीवन की इच्छा रखते हैं।

डा. आर बालासुब्रमण्यम द्वारा एक्स पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा,आज सुबह डा आर बालासुब्रमण्यम से मिलकर खुशी हुई। साथ ही उनकी पुस्तक की एक प्रति पर भी हस्ताक्षर किए। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

 

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.