Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पड़ रही भीषण गर्मी, BSF के एक अधिकारी और जवान की मौत

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पड़ रही भीषण गर्मी, BSF के एक अधिकारी और जवान की मौत

गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भीषण गर्मी पड़ रही है। सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी इस गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी और एक जवान की मौत की खबर सामने आई है।

शरीर में हुई पानी की कमी

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को हुई और बताया जा रहा है कि सहायक कमांडेंट विश्वदेव और हेड कांस्टेबल दयालराम के शरीर में पानी की कमी हो गई थी, जिस वजह से उनकी मौत हो गई।

विश्वदेव बीएसएफ की 59वीं बटालियन से थे। सूत्रों के अनुसार, ‘बीएसएफ के दोनों जवान जीरो लाइन (दोनों देशों की सीमा के ठीक बीच का स्थान) पर गश्त कर रहे थे, तभी वे अचानक बेसुध होकर गिर गए। दोनों को भुज के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।’

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.