Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

वडोदरा में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, कई छात्र पहली मंजिल से गिरे नीचे

वडोदरा में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, कई छात्र पहली मंजिल से गिरे नीचे

जिले के वाघोडिया रोड इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। यहां पर स्थित नारायण स्कूल में पहली मंजिल की लॉबी का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक छात्र के घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं नीचे रखीं कई साइकिलें टूट गई हैं। हालांकि घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि बेहद ही डरावना है। वीडियो क्लास रूम के अंदर लगी सीसीटीवी कैमरे की बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कई छात्र गिरे नीचे

आए दिन स्कूलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए वडोदरा फायर ब्रिगेड लगातार सतर्कता बरत रहा है, लेकिन नगर पालिका की ओर से स्कूलों की संरचना को लेकर कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। इसका नतीजा ये हुआ कि आज वडोदरा के वाघोडिया रोड इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां वाघोडिया दाभोई रिंग रोड पर गुरुकुल के पास नारायण स्कूल में लॉबी और दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे के बाद कई छात्र पहली मंजिल से नीचे गिर गए। हालांकि अभी तक एक छात्र के घायल होने की जानकारी मिली है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हादसे के बाद वार्ड संख्या 16 की पार्षद अलका पटेल भी स्कूल पहुंचीं। यहां पार्षद अलका पटेल ने कहा कि स्कूल की दीवार जर्जर है। इसका जीर्णोद्धार कराया जाना चाहिए। विद्यालय का जीर्णोद्धार इस प्रकार कराया जाए कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित ना हो। वहीं घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.