Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

’81 में से 52 विधानसभा सीट पर मिली बढ़त, इसलिए बनने जा रही BJP की सरकार’, झारखंड में बोले अमित शाह

’81 में से 52 विधानसभा सीट पर मिली बढ़त, इसलिए बनने जा रही BJP की सरकार’, झारखंड में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर हैं। अमित शाह ने रांची में बीजेपी के कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर भी चर्चा की। इसके साथ ही अमित शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है।

हारने के बाद भी कांग्रेस में अहंकार

अमित शाह ने कहा कि हम सीट जीते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम की बात करते हुए शाह ने कहा कि 81 में से 52 विधानसभा सीट पर बीजेपी को बढ़त मिली है। इसलिए इस बार सरकार BJP की बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस में अहंकार है। राहुल गांधी का अहंकार संसद में देखने को मिला है। उनको किस बात का अहंकार है? ये बताइये।

शाह ने इंडिया गठबंधन को दिया चैलेंज

शाह ने कहा कि बीजेपी कोई भी चुनाव जीतती है तो इसका श्रेय बूथ के कार्यकर्ताओं को देती है। मोदी सरकार हो या बाबुलाल की सरकार किसी भी ने ऐसा कार्य नहीं किया जिससे कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड नक्सलियों से मुक्त कराया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘इंडिया गठबंधन से कहता हूं 10 साल का हिसाब लाया हूं। आप भी पिछले 10 साल का हिसाब दीजिए।’

कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है – शाह

अमित शाह ने कहा, ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये मिलते हैं। एक मंत्री के PA के घर से 30 करोड़ मिलतें हैं। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है।’

झारखंड को बीजेपी ने बनाया BJP ने ही किया विकास

कार्यकर्ताओं के संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि पीएम मोदी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया है।

Filed under India Jharkhand

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.

One India News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.