Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी, युद्ध स्मारक पर बहादुरों को दी श्रद्धांजलि

विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी, युद्ध स्मारक पर बहादुरों को दी श्रद्धांजलि

देश आज कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ में शामिल होने लद्दाख पहुंचें। कारगिल युद्ध भारत की जीत की याद दिलाता है और बहादुरी से लड़ने वाले सैनिकों के बलिदान का सम्मान करता है। पीएमओ के मुताबिक ’26 जुलाई को 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी सुबह लगभग 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा किया और बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।

कारगिल युद्ध मई 1999 में हुआ था शुरू

बता दें कि कारगिल विजय दिवस भारत में एक महत्वपूर्ण दिवस है, जो हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस 1999 में कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की जीत की याद में मनाया जाता है। कारगिल युद्ध मई 1999 में शुरू हुआ था, जब पाकिस्तानी सेना ने भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में कारगिल जिले के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया था।

इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ एक लंबी और कठिन लड़ाई लड़ी, जिसमें कई अधिकारियों और जवानों ने शहादत दी। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल की चोटियों पर फिर से कब्जा कर लिया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस जीत के बाद, भारत सरकार ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिवस पर, भारत में विभिन्न समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनकी वीरता को याद किया जाता है।

Filed under India Jammu and Kashmir

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.