Skip to content
Tuesday, November 3, 2026 Ahmedabad 34°C

सनी लियोनी की ‘कोटेशन गैंग’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सनी लियोनी की ‘कोटेशन गैंग’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सनी लियोनी की मच अवेटेड फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ की नई रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया है. इस फिल्म का सनी के फैंस को काफी वक्त से इंतज़ार है. हमेशा ग्लैमर गर्ल के तौर पर नज़र आने वाली सनी लियोनी इस फिल्म में इंटेंस रोल निभाती दिखने वाली हैं. ये फिल्म पहले जुलाई में आने वाली थी, लेकिन अब इसे 30 अगस्त को रिलीज करने का ऐलान किया गया है.

सनी लियोनी ने अपनी इस फिल्म की नई रिलीज़ डेट का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला. साथ में उन्होंने फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें वो खून से लथपथ नज़र आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैं ये ऐलान करते हुए बहुत उत्सुक हो रही हूं कि कोटेशन गैंग 30 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है. कभी न भुला पाने वाले सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो जाइए.”

कोटेशन गैंग में सनी के साथ दिखेंगे ये सितारे

फिल्म कोटेशन गैंग में सनी लियोनी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में उनके अलावा जैकी श्रॉफ, प्रियामणि, सारा अर्जुन, जयप्रकाश, अशरफ मलिसेरी और सोनल खिलवानी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. इस फिल्म में सनी पहली बार डार्क रोल प्ले करने वाली हैं. फिल्म का निर्देशन विवेक कुमार कन्नन ने किया है. ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ की जाएगी. फिल्म को मुंबई के अलावा चेन्नई और कश्मीर में भी फिल्माया गया है.

इस फिल्म में सनी लियोनी एक खूंखार कातिल की भूमिका निभा रही हैं. वो एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग गैंग का हिस्सा हैं, जो पैसे के लिए लोगों की बेरहमी से हत्या करता है. जून की शुरुआत में सनी ने फिल्म का एक पोस्ट जारी किया था जिसमें उनका इंटेंस लुक नज़र आया. पोस्टर में जैकी श्रॉफ और प्रियामणि भी दिखाई दे रही हैं. उस वक्त बताया गया था कि फिल्म जुलाई में आएगी. हालांकि जुलाई खत्म होने को थी और फिल्म की कोई खबर नहीं थी. ऐसे में अब इसकी नई रिलीज़ डेट बताई गई है.

सनी लियोनी के पास है कई फिल्में

कोटेशन गैंग के अलावा सनी लियोनी की झोली में इस वक्त कई फिल्में मौजूद हैं. एक्ट्रेस अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी में अहम रोल में हैं. इसके अलावा हिमेश रेशमिया और प्रभु देवा के साथ भी वो एक फिल्म कर रही हैं, जिसके नाम का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है. इन सब के अलावा सनी लियोनी के पास एक अनटाइटल्ड मलयालम फिल्म भी है. इन सब के अलावा सनी छोटे पर्दे पर भी एक्टिव रहती हैं. वो इन दिनों स्प्लिट्सविला X5: ExSqueeze Me Please में भी जज के तौर पर नज़र आ रही हैं.

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.